आमिर खान की बेटी को सभी बुलाते हैं गलत नाम से बताया अपना सही नाम


मिस्टर पर्फेक्निस्ट यानी की आमिर खान की बेटी इरा खान बड़े पर्दे से भले ही दूर हों। लेकिन सोशल मीडिया पर वो काफी एक्टिव रहती हैं। इंस्टाग्राम पर उनकी अच्छी फैन फॉलोइंग है। उन्होंने एक दिलचस्प वीडियो पोस्ट कर बताया कि उनका नाम इरा नहीं है। उन्होंने कहा कि वह थक चुकी हैं। लोगों के उनका नाम गलत तरीके से लेने से। उन्होंने अपने नाम का सही उच्चारण बताते हुए कहा है कि अबसे जो भी उनका नाम गलत लेगा उसे जुर्माना देना होगा। कहा की 'इरा नहीं है मेरा नाम'
आमिर खान की बेटी ने वीडियो शेयर किया। जिसमें वह कहती हैं 'आज मैं लाइव गई थी और अब मेरे दोस्त मुझे यह कहकर चिढ़ा रहे हैं कि सभी मुझे इरा कहते हैं। अब मैंने फैसला किया है कि मैं एक स्वेअर जार बना रही हूं. मेरा... मेरा नाम आयरा है। जैसे आय (आंख) और रा. आज के बाद अगर किसी ने इरा बुलाया तो उसे पांच हजार रुपये स्वेअर जार में जमा करने होंगे। जिसे वो महीने के आखिर में दान करेंगी। प्रेस, मीडिया और आप सभी लोगों के लिए ये नियम लागू होता है, मेरा नाम आयरा है।
आयरा खान अपनी निजी जिंदगी को लेकर चर्चा में रहती हैं। उन्होंने कुछ समय पहले अपने डिप्रेशन के बारे में बात की थी। आयरा फिटनेस ट्रेनर नुपूर शिखरे को डेट कर रही हैं। वैलेंटाइंस वीक में प्रॉमिस डे के दिन उन्होंने इंस्टाग्राम पर अपने प्यार का इजहार नूपुर से किया था।


By - SAGAR TV NEWS
09-Apr-2021

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.