गोली की रफ़्तार से पाकिस्तानी गेंदबाज ने फेंकी गेंद दो हिस्सों में टूटा बल्ला-वीडियो वायरल|STVN INDIA

 

 

साउथ अफ्रीका और पाकिस्तान क्रिकेट टीम के बीच वनडे सीरीज चल रही है। जिसमें दूसरे वनडे में अफ्रीका ने पाकिस्तान को 17 रनों से हरा दिया। हालांकि पकिस्तान के फखर जमान 7 रनों से दोहरा शतक लगाने से चूक गए। लेकिन साउथ अफ्रीका के खिलाफ उनके गेंदबाजों ने शानदार गेंदबाजी की। जिसमें एक दिलचस्प नज़ारा भी कैद हुआ जहाँ अफ्रीकी बल्लेबाज का बल्ला भी टूट गया। जिसने फैन्स का दिल जीत लिया। दरअसल हुआ कुछ ऐसा की साउथ अफ्रीकी पारी के 16वें ओवर में पाकिस्तानी तेज गेंदबाज फहीम अशरफ की गेंद को साउथ अफ्रीकी कप्तान टेम्बा बावुमा डिफेन्स कर रहे थे। तभी एक तेज गेंद उनके बल्ले पर लगी और बल्ला टूट गया। और दो टुकड़ों में बिखर गया। अशरम की गेंद इतनी तेज थी की बल्लेबाज ने रक्षात्मक शॉट तो जरूर खेला लेकिन उनका बल्ला गेंद की गति को संभाल नहीं पाया और टूट गया। ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। बता दें की इस मैच में पहले खेलते हुए साउथ अफ्रीका ने 50 ओवर में 6 विकेट पर 341 रन बनाए, जिसमें टेम्बा बावुमा ने 92 रन की पारी खेली। वहीँ पाकिस्तान की टीम ने 50 ओवर में 9 विकेट पर 324 रन बनाए।


By - SAGAR TV NEWS
09-Apr-2021

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.