जब सहवाग को मिली थी धमकी अबकी बार तूने छक्का मारा तो तुझे यहीं बैट से मारूंगा

 

 

क्रिकेट मैचों में चौके छक्के लगना तो आम बात है। जिससे उसे तारीफ भी मिलती है। लेकिन कभी आपने ऐसा कुछ सुना है। की बल्लेबाज को किसी खिलाड़ी ने छक्के मारने से मना किया हो बल्कि बैट से पीटने की धमकी दी हो। अगर नहीं तो हम आपको बता दें की ऐसा भारत के विस्फोटक बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग के साथ हुआ था और ऐसा कहने वाले कोई और नहीं बल्कि क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर थे।
दरअसल सहवाग ने एक बांग्ला शो में यह राज खोला था। जिसकी एंकरिंग कर रहे थे सौरव गांगुली। शो में वीवीएस लक्ष्मण, जहीर खान, हरभजन सिंह और रविचंद्रन अश्विन भी मौजूद थे। इस दौरान सौरव गांगुली ने सहवाग से कहा,  हमारे दर्शकों को यह बताएं कि जब मुल्तान में तिहरा शतक लगाया तो 95 से छक्का मारकर शतक पूरा किया , 195 पर छक्का मारकर दोहरा शतक पूरा किया और फिर 295 पर छक्का मारकर तिहरा शतक पूरा किया। ऐसा रिस्क क्यों लिया ? सिंगल खेलकर तिहरा या दोहरा शतक क्यों नहीं पूरा किया ?
इस पर सहवाग ने कहा,  अगर सिंगल लेता तो 6 गेंदें खेलनी पड़तीं। छह बार आउट होने की आशंका रहती। लेकिन छक्का मारने पर एक ही गेंद में 6 रन मिल जाते हैं। ऐसे में एक बार ही आउट होने की आशंका है। साथ ही जब आप 295 रन पर खेल रहे होते हैं। तो आपको हर चीज मालूम होती है। कॉन्फिडेंस ऐसा होता है की आप जो सोचते हैं वैसा हो जाता है।
सहवाग ने कुछ सोचते हुए कहा,  100-120 रन के स्कोर तक 6 या 7 छक्के मारे थे। उसके बाद तेंदुलकर ने आकर बंद करवा दिए थे। सौरव गांगुली ने पूछा ,  बंद करवा दिया मतलब ? सहवाग ने कहा,  उन्होंने बोला अगर अबकी बार तूने छक्का मारा तो मैं तुझे यहीं बैट से मारूंगा।
इसके बाद वीरेंद्र सहवाग ने वो बात भी बतायी जब भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया गयी थी और वहां सहवाग 195 के स्कोर पर छक्का मारने के चक्कर में आउट हो गए थे। तब जहीर ने कहा आउट होकर ड्रेसिंग रूम में आते समय ये नहीं कह रहा था की 200 मिस हो गया बल्कि ये कहा की छक्का मिस हो गया।


By - Sagar Tv News
09-Apr-2021

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.