ऐसी चर्चित जोड़ियां जिनके बीच में किसी तीसरे के आने से अधूरी रह गयी प्रेम कहानियां

 

बॉलीवुड में कई ऐसे कपल हैं। जिनकी जोड़ी की आज भी मिसालें दी जाती हैं। तो कुछ लोग ऐसे भी हैं। जो एक दूजे को दिल तो दे बैठे। लेकिन किसी तीसरे की वजह से एक नहीं हो पाए। कुछ ऐसे ही बॉलीवुड सितारों के बारे में हम आपको बताने जा रहे हैं।

कभी एक दूसरे के प्यार में गिरफ्त अक्षय कुमार और शिल्पा शेट्टी की राहें तब जुदा हो गईं जब उन दोनों के बीच ट्विंकल आईं। एक वक्त था जब दोनों शादी करने का फैसला भी ले चुके थे। लेकिन तभी अक्षय की मुलाकात ट्विंकल से हुईं और वो उन्हें दिल दे बैठे और इस तरह खत्म हो गई शिल्पा और अक्षय की प्रेम कहानी।
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो सलमान खान और ऐश्वर्या राय के बीच विवाद तब शुरू हुआ जब सलमान ऐश्वर्या की निजी जिंदगी से लेकर प्रोफेशनल लाइफ तक में दखल अंदाजी करने लगे थे। दोनों में शायद सब कुछ ठीक हो जाता लेकिन उसी दौरान ऐश्वर्या को विवेक ओबेरॉय का सहारा मिला और ये दूरियां कम होने की बजाय बढ़ती ही गई। आज भी सलमान और ऐश्वर्या के ब्रेकअप की दूसरी वजह विवेक को ही माना जाता है।
मलाइका अरोड़ा और अरबाज खान ने एक दूसरे को चाहा और फिर शादी का फैसला किया। लेकिन शादी के 18 साल बाद दोनों अलग हो गए। इनके रिश्ते के टूटने की कई वजहें गिनी जाती हैं। जिनमें बड़ी वजह अर्जुन कपूर माने जाते हैं।
सुजैन और ऋतिक भी एक दुसरे को दिल दे बैठे साल 2000 में शादी भी कर ली। लेकिन जब शादी के कुछ सालों बाद ऋतिक का नाम दूसरी एक्ट्रेसेस के साथ जुड़ने लगा। पहले काइट की एक्ट्रेस बारबरा मोरे तो फिर कंगना रनौत के साथ उनके अफेयर की खबरें आईं जिसके बाद इनके रिश्ते में दरार आ गयी।
रणबीर कपूर और दीपिका पादुकोण कभी इंडस्ट्री का सबसे चर्चित कपल था। लेकिन फिर तीसरे की एंट्री ने कहानी बिगाड़ दी। कहा जाता है कि रणबीर की जिंदगी में कैटरीना की एंट्री हुई तो उन्होंने दीपिका को छोड़ दिया था।-


By - Sagar Tv News
13-Apr-2021

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.