बॉलीवुड में जलवा बिखेर रही सागर की इस एक्ट्रेस पर फ़ोटो खिंचवाते वक़्त हुआ हमला ! || STVN INDIA ||

 

 

बॉलीवुड और छोटे पर्दे की मशहूर अदाकारा दिगांगना सूर्यवंशी के ऊपर हमला हुआ है लेकिन आप ये हमला देख अपनी हंसी रोक नहीं पाएंगे, दिगांगना का ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है इस वीडियो में दिगांगना एक खूबसूरत से मोर के पास खड़ी दिख रही हैं, इसमें वह मोर की तरफ देखती हुई धीरे-धीरे उसकी ओर बढ़ रही हैं, इसी दौरान अचानक मोर उड़कर उनकी तरफ आया और उन हमला कर दिया. अचानक हुए इस अटैक के कारण दिगांगना काफी डर जाती है और जोर से चिल्ला पड़ती हैं मोर के इस हमले से जहां एक ओर दिगांगना थोड़ी हैरान थीं, वहीं वह बाद में खुद भी हंसने लगती हैं. अब सोशल मीडिया यूजर्स भी इस वीडियो पर खूब कमेंट्स कर रहे हैं वायरल भयानी नाम के इंस्ट्राग्राम यूजर ने इसे पोस्ट किया है लाखो लोग इस वीडियो को देख चुके है। बता दे की दिगांगना एमपी के सागर जिले से है उन्हें टीवी शो एक वीर की अरदास... वीरा से लोकप्रियता मिली थी, इसके बाद दिगांगना को बिग बॉस 9 में भी देखा गया था, साथ ही दिगांगना फिल्म फ्राइडे रंगीला राजा और जलेबी में भी नजर आ चुकी है, अब जल्द ही वह अर्जुन रामपाल की फिल्म द बैटल ऑफ भीमा कोरेगांव में भी नजर आने वाली हैं


By - SAGAR TV NEWS
13-Apr-2021

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.