Karishma Kapoor की कार्बन कॉपी है ये लड़की,Photo देख रह जाएंगे दंग

 

फिल्मों और कहानियों में अक्सर आपने ऐसा सुना होगा कि दुनिया में एक सी शक्ल के सात लोग होते हैं। हालांकि असल जिंदगी में ऐसा दिखना ना के बराबर ही होता है। लेकिन सिलेब्रिटीज के कई बार आपको ऐसे-ऐसे हमशक्ल दिखाई देते हैं, जिनको देखकर एक बार के लिए कोई कन्फ्यूज हो जाएगा कि रियल वाला कौन है और हमशक्ल कौन है। अभी कुछ दिन पहले ऐश्वर्या राय की हमशक्ल सोशल मीडिया पर देखने को मिली थी, जिसकी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुई थी। ऐसा ही नया हमशक्ल बॉलीवुड एक्ट्रेस करिश्मा कपूर का देखने को मिला है। जिसकी तस्वीरें और वीडियो एक बार को देख कर आप भी धोखा का जाएंगे। सोशल मीडिया पर इस पाकिस्तानी लड़की को लोग करिश्मा कपूर की कार्बन कॉपी बुला रहे हैं। जो देखने में बिल्कुल करिश्मा कपूर जैसी हैं।

करिश्मा कपूर की कार्बन कॉपी वाली लड़की का नाम हिना खान है और वह पाकिस्तान की रहने वाली हैं। करिश्मा की हमशक्ल हिना टिक टॉक की चर्चित टिक टॉकर थीं। टिक टॉक की वजह से ही हिना काफी चर्चा में आई थीं। भारत में टिक टॉक के बैन होने जाने के बाद हिना इस्टाग्राम पर एक्टिव रहने लगी हैं। इंस्टाग्राम पर अपने डाले वीडयोज और तस्वीरों को लेकर हिना एक बार फिर से चर्चाओं में हैं। टिक टॉक पर करिश्मा की हमशक्ल हिना के 2.9 मिलियन फॉलोअर्स थे, जबकि इंस्टा पर अभी सिर्फ 36 हजार फॉलोअर्स हैं।

हीना करिश्मा कपूर की फिल्मों के वीडियो और गाने बनाती हैं। हूबहू करिश्मा कपूर जैसा मेकअप और कपड़े पहनकर हिना वीडियो बनाती हैं। इन्ही वीडियोज और तस्वीरों को देखकर हिना की तुलना करिश्मा कपूर से की जाने लगी है। हीना अपने कई वीडियोज में करिश्मा के गाने और डायलॉग्स पर बिल्कुल परफेक्ट एक्टिंग करते दिखती हैं। हीना के वीडियो और फोटो सोशल मीडिया पर लोगों में चर्चा का विषय बना हुआ है।



करिश्मा कपूर की बात करें तो करिश्मा बॉलीवुड में 90 के दशक की टॉप एक्ट्रेस थीं। करिश्मा ने सबसे ज्यादा फिल्में बॉलीवुड सुपरस्टार गोविंदा के साथ की हैं।


By - Sagar Tv News
13-Apr-2021

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.