अभिनेता आशुतोष राणा कोरोना संक्रमित हुए

 

मशहूर फिल्म अभिनेता, प्रख्यात विचारक, लेखक आशुतोष राणा भी कोरोना पॉजिटिव हो गए है उन्होंने खुद सोशल मीडिया पर एक लंबी पोस्ट लिखकर इसकी जानकारी साझा की है। उन्होंने लिखा है कि हमारा शरीर एक दुर्ग की भाँति होता है उसमें नौ द्वार होते हैं, उन नौ द्वारों के भीतर विराजमान परम चेतना, उनकी रक्षा करने वाली शक्ति को दुर्गा कहा जाता है।
आज भारतीय नव वर्ष आरम्भ हो रहा है, इसे चैत्र नवरात्र भी कहा जाता है, आज से नौ दिनों तक भारतवर्ष में जगतजननी माँ दुर्गा का पूजन, हवन, स्मरण किया जाएगा ताकि वे हमारी काया और चित्त को अधर्म से धर्म की ओर, स्वार्थ से परमार्थ की ओर, विषयाशक्ति से ब्रह्मशक्ति की ओर, विकार से संस्कार की ओर मोड़ने में सहायक हों।
इस अत्यंत शुभ दिवस पर यदि आपको आपकी देह में पनप रहे विकार की जानकारी मिल जाए तो इससे शुभ कुछ हो ही नहीं सकता। यह जगतजननी की विशेष अनुकम्पा है कि मुझे आज बैठकी के दिन पता चला की मैं कोरोना ग्रस्त हो चुका हूँ, मैं तत्काल ही इस विकार से मुक्त होने दिशा में बढ़ गया हूँ, मुझे परमपूज्य गुरुदेव दद्दाजी की कृपा पर अखंड विश्वास है की मैं शीघ्र ही स्वस्थ हो जाऊँगा। मैंने अपने सम्पूर्ण परिवार का टेस्ट भी करवा लिया है जिसकी रिपोर्ट कल आ जाएगी। किंतु ७ अप्रेल के बाद अपने सम्पर्क में आए हुए सभी मित्रों, शुभचिंतकों, प्रशंसकों से निवेदन है की वे भी निर्भय होकर अपनी जाँच करवाएँ।
नूतन वर्ष की हार्दिक शुभकामनाओं के साथ मैं महादेव शिव और मातेश्वरी पार्वती से प्रार्थना करता हूँ कि वे आप सभी को स्वस्थ, प्रसन्न, सुखी, सुरक्षित रखते हुए दीर्घायु प्रदान करें, ताकि हमारा जीवन मात्र सफल ही नहीं सार्थक भी हो सके। शुभम भवतु


By - Sagar Tv News
13-Apr-2021

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.