तिब्बत में 300 अरब किलोवाट बिजली प्रोडक्शन के लिए विशाल बांध बनाने की तैयारी में है चीन

 

चीन तिब्बत में एक विशाल बांध बनाने की योजना बना रहा है। यह चीन की यांग्सी नदी पर बने तीन बांधों से ज्यादा बड़ा होगा और चीन में खपत के लिए जरूरी बिजली से तीन गुना ज्यादा बिजली पैदा करेगा। इसकी वजह से पर्यावरणविदों के साथ-साथ भारत में चिंता देखी जा रही है। इससे चीन ब्रह्मपुत्र नदी के पानी को हिमालय के इलाकों और भारत में बहने से पहले नियंत्रित करने की कोशिश करेगा। यह परियोजना तिब्बत के मेडोग काउंटी में शुरू होगी और मध्य चीन में यांग्सी नदी पर बने थ्री जॉर्ज बांध से भी कई गुना बड़ी होगी।
इसकी क्षमता हर साल 300 अरब किलोवाट बिजली का उत्पादन करने की होगी। इसका जिक्र चीन की रणनीतिक 14वीं पंचवर्षीय योजना में किया गया है। जिसे मार्च में जारी किया गया। हालांकि, इसमें विस्तार से जानकारी नहीं दी गई है। इसमें परियोजना की समय सीमा या फिर बजट के बारे में नहीं बताया गया है। चीन जिस नदी पर बांध बनाने की योजना बना रहा है। उसे तिब्बत में यालुंग जांग्बो नदी कहा जाता है। इस पर दो परियोजनाओं का काम शुरू होना है। जबकि छह अभी विचाराधीन हैं।

जानकारी के मुताबिक यालुंग जांग्बो नदी तिब्बत से बहते हुए ब्रह्मपुत्र बनकर भारत में प्रवेश करती है। पिछले साल तिब्बत की स्थानीय सरकार ने चीन की सरकारी कंपनी पावर चाइना के साथ रणनीतिक सहयोग समझौता किया था। इसके महीने भर बाद कंपनी के प्रमुख ने चीनी कम्युनिस्ट पार्टी के यूथ विंग के सामने आंशिक तौर पर परियोजना की रूपरेखा रखी थी। चीन जीवाश्म ईंधन के लिए विकल्प के तौर पर इस परियोजना को सही ठहरा सकता है। लेकिन उसे पर्यावरणविदों के कड़े विरोध का सामना करना पड़ सकता है।
बता दें की 1994 और 2012 के बीच बने थ्री जॉर्ज बांध की वजह से करीब 14 लाख लोगों को विस्थापित होना पड़ा था। अमेरिकी थिंकटैंक ब्रायन आइलर का कहना है। इतने विशाल बांध को बनाना कई वजहों से बुरा विचार है। यह इलाका भूकंप की गतिविधियों के अलावा जैव विविधता वाला भी है। भारत के धर्मशाला में स्थित निर्वासित तिब्बती सरकार के थिंक टैंक का कहना है कि इसके पर्यावरण और राजनीतिक दोनों लिहाज से जोखिम हैं। कई लोगों को पलायन करना होगा। वहीं, भारत भी इस परियोजना को लेकर चिंतित है।


By - Sagar Tv News
14-Apr-2021

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.