डॉ. का ट्वीट वायरल मैंने अपने पूरे करिअर में इतने लोगों को मरते हुए कभी नहीं देखा

कोरोना की दूसरी लहर जमकर फैली हुई है। जिससे हर तरफ त्राहि त्राहि मची हुई है। कोरोना से लगातार हो रही मौतों की संख्या बढ़ने से एक बार फिर दुनिया भर के डॉक्टर और नर्स जी-जान से मरीजों की सेवा में जुटे हुए हैं। सोशल मीडिया पर वो इस महामारी से बचने के कई संदेश भी दे रहे हैं। इसी बीच एक भारतीय डॉक्टर दीपशिखा घोष का एक ट्वीट वायरल हो रहा है। जिसमें उन्होंने लोगों से मास्क पहनने की अपील की है। जिन्होंने लिखा, " मैंने अपने पूरे करिअर में इतने लोगों को मरते हुए कभी नहीं देखा। आपको अब भी फर्क नहीं पड़ता तो आप मेरी जगह कोविड-19 यूनिट्स में जाकर देखिए। " उन्होंने ये भी लिखा कि वे मरीजों की देखभाल करने के लिए लंबी शिफ्ट में काम करते हुए शारीरिक और मानसिक रूप से थक गई हैं।

डॉ. दीपशिखा के ट्वीट को कई लोगों ने गंभीरता से लिया और सोशल मीडिया पर लिखा - 'क्या अब भी आपको इन डॉक्टर्स और नर्स की फिक्र नहीं है। अगर ऐसा है तो आप सबसे स्वार्थी व्यक्ति हैं। अब हर हाल में मास्क पहनिए'। एक अन्य यूजर ने कहा कि अगर हम अपना कल संवारना चाहते हैं तो आज मास्क पहनना जरूरी है। कुछ ने ये भी कहा कि भारत के डॉक्टर्स लोगों से मास्क पहनने की अपील कर रहे हैं। उनकी बात सुनिए और मास्क पहनिए।


By - sagar tv news
15-Apr-2021

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.