होम लोन की EMI नहीं भर पा रहे हैं, क्या बैंक आपका घर छीन लेगा? जानिए नियम क्या कहता है

 

कोरोना के कारण लाखों लोगों की नौकरी चली गई, जिनकी नौकरी बची है उनकी सैलरी कट की गई. किसी तरह से लोग मैनेज कर ही रहे थे कि एकबार फिर से कोरोना का प्रकोप काफी बढ़ गया है. ऐसे में एकबार फिर से नौकरी जाने और सैलरी कट का खतरा बढ़ गया है. इस कठिन हालात में जिन लोगों ने होम लोन लिया है उनके लिए EMI भर पाना मुश्किल हो रहा है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर आप होम लोन की ईएमआई नहीं भर पा रहे हैं तो फिर क्या होगा?
होम लोन लेने वालों में ज्यादातर लोग ऐसे हैं जिनकी इनकम का बड़ा हिस्सा हर महीने ईएमआई के रूप में जाती है. ऐसे में अगर घर का मुख्य कमाने वाला बेरोजगार हो जाता है तो मुश्किलें काफी बढ़ जाती हैं. अगर आपके साथ भी ऐसा होता है तो इस बात को समझें कि इंट्रेस्ट की राशि हर महीने आपके ओवरऑल बैलेंस में जुड़ती जाती है. इससे लोन का टेन्योर तो बढ़ेगा ही साथ में कई और मुश्किलें आ सकती हैं. ऐसे हालात में सबसे पहले अपने बैंक से संपर्क करें और उन्हें अपनी परिस्थिति के बारे में खुलकर बताएं. अगर आपका क्रेडिट हिस्ट्री अच्छा है और आपने लगातार ईएमआई का भुगतान किया है तो बैंक आपको जरूर मोहलत देगा. बैंक आपके होम लोन की अवधि को भी बढ़ाने का अधिकार रखता है जिससे ईएमआई घट जाएगी.

अगर आप एक या दो ईएमआई मिस करते हैं तो बैंक तुरंत कार्रवाई नहीं करता है. लगातार तीन ईएमआई मिस करने पर बैंक आपको पहले नोटिस जारी करता है. अगर लोन लेने वाला लगातार छह महीने तक ईएमआई का भुगतान नहीं करता है तो बैंक आपके आखिरी बार दो महीने का ग्रेस पीरियड देगा जिससे कि आप दोबारा ईएमआई को जारी कर सकें. इन तमाम कोशिशों के बाद भी अगर ईएमआई जमा नहीं हो पाती है तो बैंक ऐसे लोन को लोन परफॉर्मिंग असेट यानी NPA घोषित कर देता है. अब बैंक आपकी प्रॉपर्टी को सीज कर उसकी नीलामी की प्रक्रिया पर आगे बढ़ सकता है.

 

 


By - Sagar Tv News
16-Apr-2021

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.