ऋषभ पंत को रन आउट कर इस खिलाडी ने किया बीहू डांस, वीडियो हुआ वायरल


आईपीएल में गुरुवार को दिल्ली कैपिटल्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच रोमांचक मुकाबला देखने को मिला, दिल्ली कैपिटल्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 8 विकेट खोकर कुल 147 रन बनाए. राजस्थान के खिलाफ दिल्ली की तरफ से सबसे अधिक 51 रन ऋषभ पंत ने बनाए, ऋषभ पंत को रियान पराग ने रन आउट कर पवेलियन की तरफ भेजा, इसके बाद पराग ने अपने अंदाज में बिहु डांस कर जश्न मनाया अब उनका डांस सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है

आईपीएल ने भी अपने टि्वटर हैंडल से इस डांस का एक वीडियो शेयर किया है, जिसे इंटरनेट पर खूब पसंद किया जा रहा है. 13वें ओवर में रियान पराग की चौथी गेंद को पंत ने लेग साइड की ओर धकेला था और रन के लिए दौड़ पड़े. लेकिन वह दौड़ पड़े इस बीच पराग ने तेजी से बॉल की ओर दौड़कर फील्डिंग की और पंत को रनआउट कर दिया. पंत को आउट करने के बाद पराग बिहु डांस कर मैदान में जश्न बनाने लगे

बीहू असम का लोक नृत्य है और रियान पराग भी घरेलू क्रिकेट में असम से ही खेलते हैं. रियान पराग सीमित ओवर के क्रिकेट में शानदार खेल दिखाने के लिए जाने जाते हैं


By - sagar tv news
17-Apr-2021

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.