ICU में भीषण आग, कोरोना के 13 मरीजों की जान गई

एक तो कोरोना महामारी और दूसरी अचानक होती घटनाओं से लोग अपनी जान दे रहे, महाराष्ट्र के पालघर में स्थित आईसीयू में आग लग जाने से 13 मरीजों की दर्दनाक मौत हो गई इनमें 4 महिलाएं शामिल हैं। हादसे के समय ICU में 15 मरीज थे और पूरे अस्पताल में 90 मरीज भर्ती थे। इनमें से ऑक्सीजन सपोर्ट वाले 21 मरीजों को दूसरे अस्पताल में शिफ्ट किया गया है।
आग लगने की घटना शुक्रवार तड़के की है। आग पर एक घंटे के अंदर काबू पा लिया गया। आग लगने की वजह AC में शॉर्ट सर्किट होना बताया जा रहा है। मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने घटना की जांच के आदेश दिए हैं।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विरार की घटना पर दुख जताया है। उन्होंने कहा है कि हादसे में जान गंवाने वाले लोगों के प्रति गहरी संवेदना है। घायलों के जल्द स्वस्थ्य होने की कामना करता हूं। वहीं, प्रधानमंत्री राहत कोष से मृतकों के परिजन को 2-2 लाख रुपए देने की घोषणा की है। गंभीर रूप से झुलसे लोगों को 50-50 हजार रुपए दिए जाएंगे।


By - sagar tv news
23-Apr-2021

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.