हालात काबू में नही तो मरीजो के ऊपर फोड़ दिया ठीकरा!


एमपी के छतरपुर जिले में कोरोना को लेकर बिगड़े हालात पर कलेक्टर शीलेन्द्र सिंह के बयान से साफ जाहिर हुए बिगड़े हालात उन्होंने एक बेतुका बयान देकर सारा ठीकरा मरीजों व उनके परिजनों ऊपर फोड़ा दिया साथ ही FIR करने की बात भी कही । छतरपुर जिले के जिला अस्पताल में बुरे हालातो की तस्वीरें लगातार सामने आ रही थी जिसको लेकर कलेक्टर शीलेन्द्र सिंह भड़क गए और इस तरह का बयान जनसंपर्क के माध्यम से मीडिया तक पहुँचाया जिसमे साफ लग रहा कि स्वयं जिला कलेक्टर स्वीकार कर रहे कि जिला अस्पताल में कमियां है इसलिए उन्हें कहना पड़ा कि वार्ड में मरीज के परिजन स्वयं जाकर कर रहे अपने मरीजो का इलाज और ऑक्सीजन निकाल कर बार-बार अपने मरीज को लगा रहे और निकाल रहे जिससे ऑक्सीजन की हो रही बर्बादी । इतना ही नही भर्ती मरीजों की देखभाल कर रहे परिजन ही फैला रहे कोरोना अब उनकी डॉक्टरों के माध्यम से सूची तैयार कराई जा रही है जिनके खिलाफ उनके ठीक होते ही FIR दर्ज करते हुए जेल भेजा जाएगा । इस तरह के आरोप कलेक्टर शीलेन्द्र सिंह ने खुलकर लगाए हैं । वहीं ऑक्सीजन स्टोर में ड्यूटी करने वाले कर्मचारी ने बताया कि सुबह 8 बजे से हमारी ड्यूटी है तब से लेकर अभी 11 बजे तक ऑक्सीजन सप्लाई बंद रही ।


By - sagar tv news
24-Apr-2021

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.