कोरोना मरीजो की मदद के लिए विधायक आये आगे दिए 120 आक्सीजन सिलेंडर,

 

एमपी के बैतूल के कांग्रेस विधायक निलय डागा के डागा फाउंडेशन ने सोमवार को 120 ऑक्सीजन सिलेंडर जिला प्रशासन को सौंपे है। कोविड मरीजो के लिए यह मदद संजीवनी का काम करेगी। फाउंडेशन इन सिलेंडरों को चार बार अपनी तरफ से रिफिल भी कराएगा। इसके अलावा 5 सौ रेमेडेसीवीर इंजेक्शन भी फाउंडेशन ने प्रशासन को देने का वादा किया है। इस मौके पर कलेक्टर अमनबीर सिंह बैस भी मौजूद थे ।

 

कांग्रेस विधायक निलय डागा ने सोमवार को बैतूल कलेक्टर को ऑक्सीजन सिलेंडर की यह खेप जिला अस्पताल में सौपी  कांग्रेस विधायक निलय डागा ने बताया कि फाउंडेशन ने जिले के कोरोना मरीजो के लिये 500 सिलेंडर उपलब्ध कराने का वादा किया था। इसके अलावा रेडमेसिविर इंजेक्शन भी देने का वादा किया है। उन्होंने बताया कि 120 सिलेंडर जिला अस्पताल में सौपे गए है। इन्हें चार बार रिफिल करवाया जाएगा । इसके अलावा कोई मेडिकल।एजेंसी या प्रशासन कोविड मरीजो के लिए रेडमेसिविर इंजेक्शन उपलब्ध करवाता है तो फाउंडेशन इसके लिए 500 इंजेक्शन की रकम देने को तैयार है।


By - Mahesh Chandel (Betul M.P)
26-Apr-2021

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.