सीएमएचओ का अजब गजब फरमान, जिले से सिर्फ 500 सैंपल ही लिए जाएं

 

एक तरफ प्रदेश भर में जहां कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है ऐसे में स्वास्थ्य सुविधा और सैंपलिंग के लिए प्रयास तेज किए जाना चाहिए लेकिन एमपी के शिवपुरी में सीएमएचओ ने एक फरमान जारी किया है जिसके मुताबिक जिले से सिर्फ 500 सैंपल ही लिए जाएं। इन सैंपलों में 250 आरटीपीसीआर सैंपल और 250 आरएटी सैंपल लेने का लक्ष्य निर्धारित किया है। क्या इस भयाभय बीमारी के चलते इतने कम सैंपल लिया जाना उचित है। 

आपको बता दें कि सीएमएचओ ने सैंपल लेने की संख्या कम लेने के पीछे तर्क रखा कि पोर्टल पर पॉजीटिव केसों की आईसीएमआर पोर्टल पर पूर्ण प्रविष्टि नहीं की जा रही है जिस कारण पॉजीटिव केस पोर्टल पर दिखाई नहीं दे रहे हैं। और भेजी जाने वाली सूची में एसआरएफआईडी गलत अंकित की जा रही है। इसलिए पोर्टल पर प्रविष्टी होने के बाद ही सैंपल भेजे जाएं नहीं तो रिजेक्ट कर दिए जाएंगे। 

सीएमएचओ द्वारा यह फरमान कितना सही है इसका अंदाज़ा आप लगा ही सकते हैं।


By - Rakesh Bhoj
27-Apr-2021

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.