पुलिस का मिठास भरा अभियान जिले की सीमा पर आने वाले लोगों को बिस्किट चॉकलेट देकर किया वापिस


अजब एमपी के गज़ब किस्से आपने कई सुने होंगे ऐसे ही आपको एक और किस्सा बताते हैं जो निवाड़ी जिले से सामने आया है। जहां कोरोना कर्फ्यू का कढ़ाई से पालन कराने के लिए पुलिस ने अनोखे अंदाज में रोको टोको अभियान चलाया। जिसके तहत एक मीठे अंदाज में टीकमगढ़ झांसी रोड पर निकलने वाले दो पहिया वाहनो, टैक्सियों में सवार लोगों को टीकमगढ़ जिले की सीमा पर रोक कर चॉकलेट और बिस्किट देकर वापस किया गया। निवाड़ी पुलिस अधीक्षक आलोक कुमार सिंह के निर्देशन में पृथ्वीपुर पुलिस ने अनावश्यक घूमने फिरने वालों, मंदिर जाने वालों और मिलने जुलने वालों को प्यार से उसी रास्ते में वापस किया गया। पुलिस ने बेहद ही नायाब तरीका निकाला जहां किसी को बिस्किट का पैकेट, किसी को स्नेकर चॉकलेट तो किसी को फूल देकर वापस कर दिया। सुनिए पृथ्वीपुर एसडीओपी संतोष पटेल का क्या कहना है।


By - SAGAR TV NEWS
28-Apr-2021

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.