बेहोश महिला को चिता पर लिटाया, हलचल हुई तो फिर अस्पताल ले गए || STVN INDIA || SAGAR TV NEWS ||

 

 

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में डॉक्टरों की लापरवाही का बड़ा मामला सामने आया है। डॉ. भीमराव अम्बेडकर अस्पताल के डॉक्टरों ने एक 72 साल की बेहोश महिला को बिना जांच के मृत घोषित कर दिया। परिजन जब महिला को चिता पर लिटा रहे थे, तब महिला के शरीर में हरकत हुई। लोग हैरान हो गए। महिला को फौरन एंबुलेंस से वापस अस्पताल भेजा गया, लेकिन बाद में उनकी मौत हो गई।

मिली जानकारी के मुताबिक़ उनकी 72 साल की नानी लक्ष्मी बाई अग्रवाल बुधवार दोपहर को खाना खाते समय बेहोश जैसी हो गईं थीं। परिजन आनन-फानन में एम्बुलेंस से उन्हें लेकर मेकाहारा पहुंचे। वहां डॉक्टरों ने ऊपरी तौर पर ही देखा और बताया कि वे मर चुकी हैं। दुःखी मन से परिजन नानी को लेकर गोकुल नगर श्मशान पहुंचे।

वहां चिता पर लिटाते समय लोगों को उनके शरीर में हरकत महसूस हुई। देखा गया तो पल्स चल रही थी। बाद में एम्बुलेंस बुलाकर उन्हें अस्पताल भेजा गया। परिजनों का कहना है कि डॉक्टरों ने दोपहर में ही उनको ठीक से देखा होता और इलाज शुरू हो जाता तो वे बच सकती थीं।

 
 
 

By - sagar tv news
29-Apr-2021

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.