कमलनाथ को वोट नही डाल पाएंगे बेटे नकुलनाथ जानिए इसके पीछे की वजह

 

कमलनाथ को वोट नही डाल पाने की पीछे की वजह यह हैं।जानिए

 

kn

 

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ ने मंगलवार को अपने बेटे नकुलनाथ के साथ छिंदवाड़ा में नामांकन दाखिल किया। कमलनाथ ने छिंदवाड़ा विधानसभा सीट के उपचुनाव के लिए,तो उनके बेटे नकुलनाथ ने लोकसभा चुनाव के लिए छिंदवाड़ा संसदीय सीट के लिए अपना नामांकन जमा किया। यह पहला मौका था जब पिता औऱ पुत्र ने एक साथ नामांकन दाखिल किया। कमलनाथ अपने राजनीतिक जीवन में पहली बार विधानसभा का चुनाव लड़ रहे हैं। लेकिन उनके परिजन उन्हें वोट नहीं दे सकेंगे, जबकि कमलनाथ अपने बेटे नकुल नाथ को वोट दे डालेंगे।

 

 

kn 2

कमलनाथ ने अपने बेटे नकुलनाथ के साथ छिंदवाड़ा में नामांकन दाखिल किया।

 

नकुल नाथ के वोट नहीं देने के पीछे की वजह है।कमलनाथ का छिंदवाड़ा विधानसभा सीट से चुनाव लड़ना। छिंदवाड़ा में कमलनाथ का घर शिकारपुर क्षेत्र में स्थित हैं। शिकारपुर सौंसर विधानसभा सीट के तहत आता है। इसलिए कमलनाथ और उनका परिवार सौंसर विधानसभा क्षेत्र के मतदाता हैं। जबकि कमलनाथ स्वयं छिंदवाड़ा विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस के प्रत्याशी हैं। इस कारण से कमलनाथ स्वयं अपने लिए भी वोट नहीं दे पाएंगे और नकुलनाथ भी उन्हें वोट नहीं दे पाएंगे। लेकिन लोकसभा चुनाव के लिए कमलनाथ अपने बेटे नकुल को जरूर वोट देंगे क्योंकि सौंसर विधानसभा सीट छिंदवाड़ा संसदीय सीट के अंतर्गत आती है।


By - anuj goutam
10-Apr-2019

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar- जया बच्चन ने शादी को बताया आउटडेटेड, तो क्या बोली सागर की लड़कियाँ |SAGAR TV NEWS|
by sagarttvnews, 04-Dec-2025
CM मोहन यादव 12 नवंबर को सिवनी में लाड़ली बहनों के खातों में ट्रांसफर होंगे ₹1500 |SAGAR TV NEWS|
by sagar tv news, 11-Nov-2025
सागर- चोरी हुई नवजात को सुरक्षित सौंपा, भावुक हुए अधिकारी!, सागर पुलिस की संवेदनशीलता का उदाहरण
by sagar tv news, 30-Oct-2025
सागर में BJP नेताओ की गुटबाज़ी जारी, विधायक आपसी राजनीति में उलझे, प्रदेश हाईकमान जल्द लेगा एक्शन
by Shiva Purohit Sagar MP,
सोनम की गिरफ्तारी के बाद 5 तस्वीरें ! सोनम की गिरफ्तारी के बाद सामने आईं ये तस्वीरें ! sagar tv news
by sagar tv news , 10-Jun-2025
शादी के दौरान दूल्हे के साथ बड़ी कहासुनी और फिर दूल्हे ने दुल्हन साथ जाने से किया इनकार
by manishsahu, 15-May-2025
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.