दमोह उपचुनाव : अपना ही पोलिंग हार गए BJP के राहुल लोधी, जानिए किसे कितनी वोट मिली

 

 

दमोह विधानसभा उपचुनाव में रविवार की सुबह आठ बजे से मतगणना शुरू हुई थी, शाम 5 बजे तक 13 राउंड की गिनती पूरी हो चुकी है, कांग्रेस प्रत्याशी अजय टंडन ने 13वें राउंड तक कुल 14,011 वोटों से आगे चल रहे हैँ। कांग्रेस को कुल 41,081 और भाजपा को 27070 मत मिले हैं।

अभी तक सिर्फ पांचवें राउंड में ही भाजपा को 655 वोटों की बढ़त मिली थी। इसके बाद लगातार ग्राफ नीचे जा रहा है। कुल वोटों में से 56.73% वोट कांग्रेस और 37.17% वोट भाजपा के खाते में गए हैं।

दमोह तहसील के गांव खेरूआ के रहने वाले राहुल सिंह लोधी अपना ही गृह मतदान केंद्र हार गए हैं। मतदान केंद्र क्रमांक 12 पर कांग्रेस प्रत्याशी अजयसिंह टंडन को 206 वोट मिले जबकि राहुल सिंह को केवल 108। वे यहां 98 वोट से अपने ही गांव में बूथ हार गए।

 
 
 

By - sagar tv news
02-May-2021

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.