महिला की डेड बॉडी को लेकर भटकते रहे कर्मचारी घंटों बाद आग हुई नसीब !

दमोह जिले के पथरिया में नगर परिषद के कर्मचारी एक महिला के शव को लेकर भटकते रहे लेकिन घंटों तक उसे चिता नसीब नहीं हुई। दरअसल पथरिया की एक वृद्ध महिला को कोरोना वायरस होने पर गंभीर हालत में पथरिया अस्पताल में भर्ती किया लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी। इसके बाद बीएमओ ने इसकी सूचना नगर परिषद को दी कर्मचारी अस्पताल से शव वाहन में रखकर मुक्तिधाम पहुंचे। लेकिन वहां अंतिम संस्कार के लिए ना तो लकड़ियों का इंतजाम था ना ही वहां कोई मौजूद था। करीब 1 घंटे तक नगर परिषद के कर्मचारी परेशान होते रहे जिन्होंने अधिकारियों को फोन लगाकर बातचीत भी की लेकिन समस्या का समाधान नहीं हो सका। तो कर्मचारी महिला के शव वापिस अस्पताल ले गए। वहीं मृतिका के परिजनों के आने के बाद लकड़ियों का इंतजाम हुआ फिर उसका अंतिम संस्कार हो सका। पूरे मामले में मुख्य नगर परिषद अधिकारी प्रेम सिंह चौहान का कहना है कि उन्होंने परिवारजनों का इंतजार किया इसलिए समय लग गया। जिम्मेदारों ने तो अपना पल्ला झाड़ लिया लेकिन बदइंतजामी का जिम्मेदार कौन है ये बाद सवाल है।


By - SAGAR TV NEWS
02-May-2021

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Sagar- 4 हजार करोड़ की बीना-कटनी तीसरी रेल लाइन तैयार, सागर दमोह की बदलेगी तस्वीर | SAGAR TV NEWS |
by sagarttvnews, 25-Apr-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.