कोरोना भगाने के नाम पर लोगों को ठग रहा था तांत्रिक पुलिस ने भेष बदलकर दबोच लिया

 

कोरोना महामारी की दहशत लोगों में ऐसी है। कि वो अब जादू टोने से भी परहेज नहीं कर रहे हैं ऐसा ही मामला एमपी के गुना से भी सामने आया। दरअसल उमरिया गांव में कोरोना को भगाने के नाम पर एक तांत्रिक तंत्र मंत्र के सहारे मरीजों को ठगी का शिकार बना रहा था। लोग भी उसके झांसे में आ गए। लेकिन भेष बदलकर पहुंची पुलिस ने तांत्रिक और उसके दो चेलों को गिरफ्तार कर लिया है। 

जानकारी के मुताबिक जिले के आरोन थाना क्षेत्र में एक तांत्रिक कल्याण सिंह अहिरवार द्वारा अपने अन्य 2 साथियों के साथ मिलकर स्थानीय और ग्रामीणों को ठगी का शिकार बनाया गया। कोरोना महामारी की आड़ लेकर तांत्रिक ने लोगों को भभूति और झाड़फूंक के सहारे स्वस्थ करने का दावा किया। तांत्रिक के दावे पर भरोसा करते हुए अच्छी खासी भीड़ और कोरोना संक्रमित मरीज भी इलाज के लिए पहुँचने लगे। तांत्रिक के पास भीड़ जुटने लगी। जहां कई। महिलाएं और पुरुष पहुंच रहे थे। कोरोना गाइडलाइंस की धज्जियाँ उड़ाते हुए तांत्रिक के पास झोपड़ीनुमा कुटिया में भीड़ इकठ्ठा होने लगी। जब इसकी जानकारी थाना प्रभारी बलवीर सिंह को लगी तो वो स्टाफ़ के साथ भेष बदलकर मौके पर पहुंचे। जहां तांत्रिक उनके सामने ही तंत्र विद्या कर रहा था। और लोगों से पैसे ऐंठ रहा था। जिसे देखकर वो भी हैरान हो गए इसके बाद पुलिस ने आरोपी तांत्रिक कल्याण सिंह अहिरवार साथ ही रामसिंह और मेहरबान अहिरवार को अन्धविश्वास फैलाने के जुर्म में गिरफ्तार कर लिया।


By - Vikash guna (M.P.)
03-May-2021

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.