कोरोना में बेवजह CT स्कैन से कैंसर का खतरा ! स्वास्थ्य मंत्रालय ने चेताया

 

कोरोना जांच में रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद कई लोग सीटी सकें करवा रहे, ऐसे लोगो को सरकार ने हिदायत दी है क्युकी इससे कैंसर होने का खतरा बढ़ सकता है  देशभर में कोरोना के हालात को लेकर सोमवार को स्वास्थ्य मंत्रालय ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की , जिसमें एम्स के निदेशक डॉ. रणदीप गुलेरिया ने कहा कि कोविड की शुरुआत में सीटी स्कैन करने का कोई फायदा नहीं, कई बार पैचेज आते हैं , लेकिन इलाज के साथ वो खत्म हो जाते हैं, उन्होंने कहा कि एक सीटी से 300 एक्सरे के बराबर रेडिएशन होता है, इससे कैंसर का खतरा बढ़ जाता चेस्ट एक्स रे के बाद ही जरूरत पड़ने पर डॉक्टर उचित परामर्श दे सकते हैं कि सीटी करने की जरूरत है या नहीं

आगे कहा कि मार्कर्स यानी खून की जांच भी अपने मन से ना कराएं, खुद से खुद के डॉक्टर ना बनें, कई लोग हर तीन महीने बाद अपने मन से सीटी करा रहे हैं जोकि गलत है, माइल्ड सिम्पटम वालों को साधारण दवाओं से फायदा हो जाता है, स्टाइरॉइड लेने की जरूरत नहीं, उन्होंने कहा कि हाइड्रो स्टाइरॉइड्स तो गंभीर संक्रमण को कंट्रोल करने के लिए होता है वहीं उन्होंने घर पर इलाज करा रहे लोगों से कहा कि ऐसे लोग अपने डॉक्टर से संपर्क करें, वो आपकी जरूरत के मुताबिक अस्पताल में दाखिल होने की सलाह देंगे

वहीं प्रेस वार्ता में केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव IAS अधिकारी लव अग्रवाल ने कहा- 15 दिनों में कोरोना संक्रमण में कमी आई है  छत्तीसगढ़ , दिल्ली , मध्य प्रदेश , मुंबई , औरंगाबाद , महाराष्ट्र और झारखंड में कमी आई है साथ कहा कि इसके अलावा कोरोना संक्रमितों के ठीक होने की दर भी पहले से बढ़ी है


By - Sagar Tv News
04-May-2021

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.