इस समाज के लोगो ने ऑक्सीजन के संकट को कम करने अपनाया ये तरीका

देश मे कोरोना की गति इस बार इतनी तेज है कि संक्रमण के शिकार लोगो की जान आँक्सीजन की कमी की वजह से जाने लगी है। इस आपदा के समय समाज मे ऐसे लोग है जो बिना प्रचार प्रसार के आगे आ रहे और पीडित मनावता की सेवा मे लगे है। ऐसा ही एक काम छतरपुर जिले के चौरसिया समाज ने कर डाला कि आज इस मुसीबत में यह लोग भगवान से कम साबित नही हो रहे। दरअसल आँक्सीजन की वजह से छतरपुर जिला अस्पताल मे अब तक 65 लोगो की कोरोना से मौत हो चुकी इस आपदा मे चौरसिया समाज ने हाथ बढाया और चौबीस घंटे मे सामाजिक व्हाट्सएप ग्रुप के माध्यम से सात लाख रूपये इकट्ठे कर लिये और इस रकम से 9 आँक्सीजन कॉन्स्ट्रेटर मशीन खरीदकर उसका बैक तैयार किया । इस बैक मे जरूरतमंद मरीजो के परिजन इस कॉन्स्ट्रेटर मशीन को निशुल्क ले जाते है और जब उनका मरीज ठीक हो जाता है तो यह कॉन्स्ट्रेटर मशीन वापिस इस बैक मे जमा कर देता है ताकी आगे अन्य मरीजो के काम आ सके। उधर चौरसिया समाज के इस बैंक से मशीन लेने आए युवक प्रेमचंद ने कहा कि आज ऑक्सीजन की कमी से मेरे नाना जी की तबीयत बहुत ज्यादा बिगड़ गई थी मगर जैसे ही हमें पता चला कि चौरसिया समाज द्वारा ऑक्सीजन की मशीन देने का बैंक खोला है तब हमने यहां आकर संपर्क किया और आज मशीन पाकर हमें उम्मीद जागी है कि हमारे नाना जी जल्द ही इस मशीन से ऑक्सीजन लेकर स्वस्थ हो जाएंगे। हमे चौरसिया समाज ने यह मशीन निशुल्क दी है हमारे पास चौरसिया समाज को देने के लिए कुछ नहीं है लेकिन हम उनका दिल से आभार व्यक्त करते हैं जिन्होंने हमारी आज इतनी बड़ी मदद की है।


By - SAGAR TV NEWS
05-May-2021

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.