देश में पहली बार इंसानों से बब्बर शेरों को हुआ कोरोना 8 शेर हुए संक्रमित | STVN INDIA |SAGAR TV NEWS

 

 

 

कोरोना वायरस से जहां इंसान जूझ रहा है तो दूसरी तरफ अब बब्बर शेर भी पॉजिटिव हो गए हैं। जी हां हैदराबाद के नेहरू जूलॉजिकल पार्क NJP में आठ बब्बर शेर कोरोना वायरस से संक्रमित हो गए हैं भारत में इंसानों द्वारा जानवरों में कोरोना वायरस का यह पहला मामला है इन आठ शेरों में 4 शेर और 4 शेरनियां हैं। आरटी पीसीआर टेस्ट कराने पर पता चला कि यह आठों शेर कोरोना वायरस के पुराने वेरिएंट से संक्रमित हैं 19 अप्रैल को सेंटर फॉर सेल्यूलर एंड मॉलिक्यूलर बायोलॉजी CCMB में इन शेरों के स्वैब जांच के लिए भेजे गए थे इसके बाद यह पुष्टि हुई है कि आठों शेर कोरोना वायरस से संक्रमित हैं। CCMB के डायरेक्टर डॉ राकेश मिश्रा के मुताबिक शेर काफी तेजी से रिकवर कर रहे हैं यह ढंग से खाना भी खा रहे हैं यह पहली बार है जब देश में इंसानों के जरिए किसी जीव को कोरोना वायरस हुआ है हालांकि अभी तक किसी घरेलू जानवर में इंसानों के जरिए कोरोना वायरस का मामला सामने नहीं आया है सीसीएमबी ने संबंधित अथॉरिटी को पत्र CCMB ने इन आठों शेरों के मल का सैंपल भी मंगाया है। 1 मई को ही पर्यावरण जंगल और जलवायु मंत्रालय ने सभी चिड़ियाघर पार्क और सेंचुरी को बंद करने का निर्णय लिया है। नेहरू जूलॉजिकल पार्क के अधिकारियों ने तब सैंपल लिया जब उन्हें सांस लेने में तकलीफ हो रही थी। यह ज्यादा छींक और हाफ रहे थे हालांकि दिक्कत की बात नहीं है क्योंकि इनके शरीर में कोरोना कन्या वेरिएंट नहीं है। इनके खाने पीने में भी कोई कमी नहीं है। शेरों की दवाइयां चल रही है चिड़ियाघर के कर्मचारियों को सभी सुरक्षात्मक कदम उठाने निर्देश साथ ही कुछ गाइड लाइन दी गई है
फिलहाल चिड़ियाघर को बंद कर दिया गया है यहां आम लोगों के आने-जाने पर प्रतिबंध लगा दिया गया है लगातार शेरों की निगरानी की जा रही है। भारत में पहली बार जानवरों के कोरोना वायरस होने की खबर आई है अभी तक इस बात के सबूत नहीं मिले हैं कि जानवरों से इंसानों में कोरोना वायरस का संक्रमण फैला हो।


By - SAGAR TV NEWS
05-May-2021

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.