वाट्सऐप पर HI लिखते ही मिलेगी नजदीकी टीकाकरण केंद्र की जानकारी

 

बढ़ते कोरोना संक्रमण के बीच 18 से 45 साल की आयु वर्ग का टीकाकरण शुरू हो गया है लोगो को नजदीक के टीकाकरण केंद्र की जानकारी मिले इसके लिए जल्द ही एक नई सुविधा शुरू करने जा रही है इसके लिए सरकार ने 9013151515 नंबर जारी किया है,यह सुविधा अभी अपडेट हो रही है। संभवत: एक से दो दिन में दूरस्थ इलाकों के सेंटर की भी जानकारी अपडेट मिलने लगेगी। इस नंबर अपने क्षेत्र का पिनकोड डालते ही आपको अपने नजदीकी टीकाकरण केंद्र की जानकारी प्राप्त हो जाएगी। 

इस बार शासन व प्रशासन ने कोरोना संक्रमण से लोगों का बचाओ करने के लिए अस्पतालों की जगह स्कूल व कॉलेजों में टीकाकरण केंद्र बनाए हैं। साथ ही टीकाकरण केंद्रों की जानकारी के लिए लोगों को सुविधा उपलब्ध कराई है। पहले यह सुविधा आप को-विन एप और आरोग्य सेतु एप के जरिए मिलती थी। इसके अलावा अब मोबाइल पर भी सुविधा दी है।

 

 


By - Sagar Tv News
06-May-2021

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.