दमोह हार पर तकरार : मलैया के समर्थन में उतरे दिग्गज नेता, उपचुनाव पर उठाए सवाल

 

दमोह उपचुनाव में बीजेपी की हार के बाद पार्टी के ही वरिष्ठ नेता मुखर हो रहे हैं। पूर्व मंत्री और 7 बार के विधायक जयंत मलैया को बुंदेलखंड की नेता कुसुम मेहदेले का समर्थन मिला है। पूर्व मंत्री कुसुम ने हार के लिए जयंत और उनके पुत्र सिद्धार्थ को जिम्मेदार ठहराने का विरोध किया है। उन्होंने मलैया को नोटिस देने को दुर्भाग्यपूर्ण भी बताया। साथ ही, बीजेपी विधायक अजय विश्नोई के बयान का समर्थन किया है।

 

पूर्व मंत्री ने सोशल मीडिया पर लिखा- अब बीजेपी के पास वरिष्ठ कार्यकर्ताओं की उपेक्षा व अवमानना करने और उनकी निष्ठा पर असत्य लांछन लगाना भी शुरू हो गया है। जयंत मलैया को नोटिस और सिद्धार्थ की सदस्यता समाप्त करना दुर्भाग्यपूर्ण है।

 

महदेले ने आगे लिखा- मलैया और सिद्धार्थ पर आरोप-प्रत्यारोप उचित नहीं है। उप चुनाव करवाना भी उचित नहीं था। उन्होंने विधायक अजय विश्नोई का समर्थन करते हुए लिखा- अजय विश्नोईजी आपने दमोह उपचुनाव को लेकर सही टिप्पणी की है। बता दें, दो दिन पहले अजय विश्नोई ने सोशल मीडिया पर सवाल किया था- चुनाव में हार की जवाबदारी क्या टिकट बांटने वाले और चुनाव प्रभारी लेंगे?

 

बता दें, चुनाव में पार्टी के उम्मीदवार राहुल सिंह लोधी की हार के लिए जिम्मेदार मानते हुए पार्टी ने जयंत मलैया को नोटिस दिया है। इस पर मलैया का कहना है, सिर्फ मेरा बूथ नहीं हारी भाजपा। राहुल लोधी खुद अपना वार्ड हार गए। 

 

बीजेपी के वरिष्ठ नेता व पूर्व मंत्री हिम्मत कोठारी मलैया के समर्थन में सामने आए हैं। उन्होंने कहा, जयंत मलैया बीजेपी के वरिष्ठ नेता हैं, उन्हें हार के लिए जिम्मेदार नहीं ठहराया जा सकता है। हार की जिम्मेदारी उन्हें लेना चाहिए, जो उप चुनाव के प्रभारी थे।


By - Sagar Tv News
10-May-2021

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.