प्रेमिका ने पति और दोस्त के साथ मिलकर प्रेमी को लगाया ठिकाने तीनों गिरफ्तार || STVN INDIA ||

 

निवाड़ी जिले के सिमरा पुलिस ने एक अंधे हत्याकांड का खुलासा किया तो चौंकाने वाली बात सामने आई। प्रेमिका उसके पति और दोस्त ने मिलकर प्रेमी को मौत के घाट उतारा था। उसे पहले शराब पिलाई फिर गला दबाकर हत्या कर दी थी। जानकारी के मुताबिक 10 मई को सिमरा पुलिस को सूचना मिली थी राज चौरसिया के खेत में किसी अज्ञात व्यक्ति की लाश पड़ी है। मौके पर सिमरा थाना प्रभारी शाहिद खान अपने दल बल के साथ पहुंचे। शव की पहचान गांव के सन्तोष कुशवाहा उम्र-22 साल निवासी- बेर खिरक सिमरा खास के रूप में हुई थी। पृथ्वीपुर एसडीओपी संतोष पटेल घटनास्थल पहुंचे थे। और टीकमगढ़ से जिला वैज्ञानिक अधिकारी प्रदीप यादव की 3 सदस्यीय टीम ने भी मौका मुआयना किया। पुलिस ने मृतक के पिता ठाकुर दास कुशवाहा की शिकायत पर 302 का मामला कायण किया था। खुलासा करते हुए पुलिस ने बताया कि हत्यारे ने हत्या कर उसका मोबाइल खेत में गाड़ दिया था। जहां सीताराम कुशवाह पर संदेह जाहिर करने के बाद जांच शुरू की जहां मोबाइल कॉल डिटेल से पता चला कि आखिरी बार मृतक की बात सरोज कुशवाहा से हुई थी। साथ ही इसमें 2 से ज्यादा लोग हो सकते हैं जब आरोपी से पूछताछ की गई तो पता चला की महिला ने मृतक को फ़ोन लगाकर बुलाया और उसके पति सीताराम कुशवाहा के अलावा मेहन्द्र कुशवाहा उर्फ मास्टर ने पहले उसे शराब पिलाई और फिर मारपीट करते हुए उसका गला दबा दिया। हत्या के कुछ घंटों में ही आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।


By - Sudhir Mawai (Tikamgarh M.P)
12-May-2021

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.