केंद्रीय मंत्री स्मृति इरानी की डिग्री पर कांग्रेस प्रवक्ता ने कसा तंज स्मृति ईरानी का पलटवार,कहा अपमान की खुली छूट अमेठी में काम करती रहूंगी

 

 

4512

 

नई दिल्‍ली- केंद्रीय मंत्री स्मृति इरानी के अमेठी से पर्चा दाखिल करते ही एक बार फिर डिग्री पर बबाल शुरू हो गया है।कांग्रेस प्रवक्ता प्रियंका चतुर्वेदी ने स्मृति इरानी पर तंज कसते हुए कहा है कि एक नया सीरियल आएगा उसका नाम होगा क्योंकि मंत्री भी कभी ग्रेजुअट थी।इसकी ओपनिंग लाइन होगी क्वॉलिफिकेशन के भी रूप बदलते हैं नए-नए सांचे में ढलते हैं। एक डिग्री आती है एक डिग्री जाती है बनते ऐफिडेविट नए हैं। उन्‍होंने आगे कहा कि स्‍मृति इरानी ने अपनी शैक्षणिक योग्‍यता को लेकर जो चीज कायम की है कि किस तरीके से वह ग्रेजुएट से 12th क्‍लास के हो जाते हैं। वो मोदी सरकार से ही और मोदी सरकार में ही मुमकिन है।
बता दें कि उत्‍तरप्रदेश की अमेठी लोकसभा सीट से स्मृति ईरानी को भाजपा ने फिर उम्‍मीदवार बनाया है। उन्‍होंने गुरुवार को नामांकन दाखिल कर दिया।केंद्रीय मंत्री ने जवाबी हमला करते हुये कहा कि वह अमेठी के लिये और कांग्रेस के खिलाफ मेहनत से काम करती रहेंगी चाहे उनको जितना अपमानित और प्रताड़ित किया जाता रहे.

खास बातें-

ऐसी कोई प्रताड़ना नहीं है जो मेरे साथ कांग्रेस नेताओं ने न की हो
मैं अमेठी में कांग्रेस के खिलाफ जमकर काम करूंगी

स्मृति ईरानी अमेठी से राहुल गांधी के खिलाफ चुनाव लड़ रही हैं भाजपा प्रत्याशी ने अपने हलफनामे में बताया है कि 1991 में 10वीं और 1993 में 12वीं की परीक्षा पास की है। इसके बाद 1994 में दिल्ली यूनिवर्सिटी के स्कूल ऑफ ओपन लर्निंग में तीन साल के डिग्री कोर्स के लिए एडमिशन लिया था, लेकिन बैचरल ऑफ कॉमर्स का यह कोर्स पहले ही साल में छोड़ दिया था यानि उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा नहीं किया।

By - sagar tv news
12-Apr-2019

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.