चिलचिलाती धूप में निकले प्रशासनिक अधिकारी लोगों को दी समझाइश नहीं तो लेने के देने पड़ जाएंगे !| STVN

 

तपती और चिलचिलाती धूप में सागर जिले के गढ़ाकोटा में गुरुवार की दोपहर प्रशासनिक अधिकारी और पुलिस भ्रमण पर निकले जहां लोगों को समझाइश तो दी ही गयी साथन्हि कहा कि अगर कोरोना कर्फ्यू का उल्लंघन किया जाएगा तो बख्शा नहीं जाएगा। बता दें कि तहसीलदार कुलदीप पारासर,थाना प्रभारी सुमित शर्मा पुलिस बल के साथ राजस्व अमले ने नगर मे भ्रमण किया और लोगों को कोरोना कर्फ्यू के साथ शासन की गाइन लाइन पालन करने की अपील की।
तहसीलदार कुलदीप पारासर के मुताबिक नगर में कोरोना कर्फ्यू का पालन कराने को लेकर थाना प्रभारी सुमित शर्मा के साथ पुलिस बल और राजस्व अमले के द्वारा नगर में भ्रमण किया। इसका उद्देश्य यह कि लोग कर्फ्यू का पालन करें और जो शासन ने गाइडलाइन जारी की है। उसका पालन करें। उस दौरान कोआपरेटिव बैंक भी पहुंचे थे जहां ग्रामीण क्षेत्रों से किसान पैसे लेने के लिये आये थे उनको भी सोशल डिस्टेंस मे बैठने के अलावा मास्क लगाने की समझाइश दी गई है। साथ ही बैंक के अधिकारियों और कर्मचारियों को भी बताया गया कि किसानों को दूर - दूर बैठाये जल्द से जल्द सभी का भुगतान किया जाए। उन्होंने कहा कि नगर के सभी दुकानदार शासन कि गाइड लाइन का पालन करें वहीं उल्लंघन करते पाए जाने पर दुकान सील कर एफ आई आर भी की जायेगी। बेवजह घूमने वालों को आस्थायी जेल भेजा जा रहा है। धारा 151 मे केस भी दर्ज किया जा रहा है।


By - Ravi Sen (Garhkota M.P)
27-May-2021

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.