बेजुबान पक्षियों को पकड़ने जाल फंसाया कई पक्षियों की गई जान तो कुछ को खाकी ने बचाया | SAGAR TV NEWS |su

 

एक तरफ खाकी कोरोना योद्धा की भूमिका तो निभा ही रही ही वहीं अब एमपी के निवाड़ी में पुलिस ने ऐसा काम किया है जिसकी जमकर सराहना की जा रही है। दरअसल जेरोन पुलिस थाना क्षेत्र के कोइली गांव में राकेश कुशवाहा ने बरगद के पेड़ के ऊपर जाल डालकर बेजुबान पक्षियों को जाल में फंसाकर मार रहे थे। जब इसकी सूचना एसपी को मिली तो उन्होंने पुलिस भेजकर बेजुबान पक्षियों की जान बचाई। बताया गया कि एसपी आलोक कुमार सिंह के निर्देश पर तुरंत पृथ्वीपुर एसडीओपी संतोष पटेल को मौके पर भेजा। एसडीओपी और थाना प्रभारी जेरोन सुरेंद्र यादव जवानों को लेकर कोइली के खेत में तालाब के पास पहुंचे। जहां देखा की बरगद का नया पेड़ जो अपनी युवावस्था में है। और पक्षियों का आकर्षण था। कई तरह के पक्षियों ने अपना आशियाना बना रखा था। लेकिन एक निर्दयी इंसान को पक्षियों की चहचहाहट रास नहीं आयी और उसने अपनी बुरी नियत का परिचय देते हुए पेड़ के ऊपर नायलॉन के रेशे का जाल बिछा दिया। जिसमें कई प्रकार के सुन्दर रंग बिरंगे पंक्षी जैसे- नीलकंठ, तोता फंस गए और फड़फड़ाते रहे। उनकी कोई सुनने वाला नहीं था और वो वहीं पर तड़प तड़प कर मर गए और कुछ दिनों बाद सूख गए लेकिन प्रकृति की रंगत अभी गायब नहीं हुई थी पंक्षियों को देखकर लग रहा था मानो आराम से सो रहे हों। किसी और बेजुबान की जान जाती उससे पहले निवाड़ी पुलिस को खबर लगी और तालाब किनारे पेड़ की डालियों तक पहुंच गई। मौके पर पुलिस टीम के आरक्षक आकाश और ग्रामीणों की मदद से बरगद के पेड़ में चढ़कर जाल को निकाला जिसमें 4 तोते फंसे हुए थे जो सूख गए थे। उनको निकालकर वन विभाग को सूचित किया और वन विभाग ने कार्यवाही की। जो आरोपी राकेश कुशवाहा पर वन्य प्राणी संरक्षण अधिनियम के तहत की गई है।


By - Sudhir Mawai (Tikamgarh M.P)
28-May-2021

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.