नेशनल हाईवे पर दो ट्रकों में आमने सामने से हुई टक्कर दो लोगों की गई जान STVN INDIA || SAGAR TV NEWS

 

छतरपुर जिले के गढ़ीमलहरा थाना क्षेत्र में सागर कानपुर नेशनल हाईवे पर एक भीषण सड़क हादसा हुआ। जहां दो ट्रकों की आमने सामने से जोरदार भिड़ंत हो गयी हादसे में दो लोगों की मौत हो गयी। घटना कुर्राहा टोल बैरियल के पास हुई। जानकारी के मुताबिक कानपुर की तरफ से जा रहे एक ट्रक और तमिलनाडु का एक ट्रक जो मिर्च भरकर कानपुर जा रहा था उनकी आमने-सामने टक्कर हो गई थी। जिसमें प्रशांत कुमार और शैलेंद्र जो ड्राइवर क्लीनर थे उनकी मौके पर ही मौत हो गई जबकि कानपुर की तरफ से आ रहे ट्रक के ड्राइवर तारिक और क्लीनर रियाज गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर किया गया। पुलिस ने मृतकों के शव को निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है जबकि घायलों को जिला अस्पताल भिजवाया गया है। मामले में जांच अधिकारी हरदेव सिंह ने जानकारी दी।


By - Lokesh Chourasiya
29-May-2021

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.