हैरान करने वाला मामला :प्रेमी ने की ख़ुदकुशी तो उसके घरवालों ने जबरन लाश से भरवाई प्रेमिका की मांग

 

 

 

पश्चिम बंगाल के बर्दवान थाना से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है.यहां पर एक प्रेमी ने फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली. इस घटना से गुस्साए लोगों ने प्रेमी की लाश से उसकी प्रेमिका की मांग भरवा दी. वहीं इस पूरी घटना का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस कार्रवाई में जुट गई है..
जानकारी के मुताबित लड़का और लड़की अलग-अलग धर्म से ताल्लुक रखते हैं. दोनों के परिजन इस शादी के लिए तैयार थे . कुछ विवाद हुआ और लड़के ने खुदकुशी कर ली. आत्महत्या करने से पहले लड़के ने फोन पर प्रेमिका से कहा कि वह आत्महत्या करने जा रहा है। व्हाट्सएप पर प्रेमिका को अपनी फोटो भेजकर खुद की जान ले ली. वहीं घटना के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव का पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. पोस्टमार्टम  के बाद जब लड़के की लाश गांव में पहुंची, तो पूरा विवाद फिर से शुरू हो गया.. आरोप है कि स्थानीय लोगों ने इस मामले में लड़की और उसकी मां को दोषी ठहराते हुए दोनों के साथ मारपीट की. दोनों को जबरदस्ती घर से उठाकर लड़के शव के पास लेकर आए. फिर लड़के के मृत शरीर से नाबालिग लड़की की मांग भरवा दी गई. पुलिस इस मामले की जांच में जुटी है. बर्दवान में लड़की की मां ने मारपीट और उसकी नाबालिग बेटी के साथ छेड़छाड़ की शिकायत महिला थाने में दर्ज कराई है.


By - sagar tv news
31-May-2021

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.