भाजपा नेता को अस्पताल पहुंचाने वाले पांच आरोपियों को यूपी से दबोच लाई एमपी पुलिस

एमपी के पन्ना में भाजपा नेता पर हमला करने वाले पांच हमलावरों को पन्ना पुलिस ने उत्तरप्रदेश के हमीरपुर पिपलानी से गिरफ्तार किया है। इन आरोपियों ने दो दिन पहले पन्ना जिले के धरमपुर थाना क्षेत्र के नायगावँ के पास एक ट्रेक्टर-ट्रॉली विवाद के चलते धरमपुर भाजपा मंडल अध्यक्ष कौशल किशोर लोधी पर दो दिन पहले रॉड ओर डंडों से जानलेवा हमला कर घायल कर दिया था। जिसे इलाज के लिए पन्ना जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। लेकिन सिर में गंभीर चोट होने के कारण पन्ना जिला अस्पताल से जबलपुर रेफर कर दिया था। जहाँ घायल नेता का इलाज किया जा रहा है। पन्ना में मंडल अध्यक्ष पर हुए हमले की जानकारी लगते ही भाजपा प्रदेशाध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने पन्ना एसपी से बात कर आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने के निर्देश दिए थे। साथ ही प्रदेश के खनिज मंत्री ब्रजेन्द्र प्रताप सिंह भी अस्पताल पहुचे थे। एसपी ने आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए एक विशेष दल गठित किया। लेकिन शातिर आरोपी घटना को अंजाम देकर उत्तरप्रदेश भाग गए थे। जहां से पन्ना पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की है। इनके पास से एक बोलेरो,लाठी-डंडे ओर रॉड जप्त की गई है। मामले में धरमपुर थाना प्रभारी सुधीर बेगी ने जानकारी दी।


By - SAGAR TV NEWS
03-Jun-2021

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.