ट्रक ने बाईक सवारों को कुचला बेटे सहित माता-पिता ने दम तोडा

 

सागर-छतरपुर जिले की बार्डर पर तेज रफ़्तार ट्रक ने बाईक सवारों को कुचल दिया, जिसमे ढाई साल के बेटे सहित पति-पत्नी की दर्दनाक मौत हो गई, इस घटना में बाइक पर सवार 1 साल की बच्ची उछलकर सड़क किनारे गिरी, जो खतरे से बाहर है। सूचना मिलते ही सागर जिले की शाहगढ़ थाना पुलिस और छतरपुर के बक्सवाहा थाना की पुलिस टीम मौके पर पहुंची।
जानकारी के मुताबिक़ छतरपुर जिले के कचरा गांव निवासी किसान लोकेंद्र घोषी अपनी पत्नी बबलीबाई और अपने एक वर्षीय बेटी और ढाई साल के बेटे के साथ बाइक पर सवार होकर घर की ओर जा रहा था। इसी दौरान शाहगढ़-छतरपुर हाईवे पर सेमरा गांव के पास जीप को ओवरटेक करते समय अचानक सामने से तेज रफ्तार ट्रक आ गया। इससे सामने से आरहे ट्रक ने बाईक सवारों को रौंद दिया जिसमे पति-पत्नी, ढाई साल के बेटे की मौके पर मौत हो गई।
वहीं बक्सवाहा थाना क्षेत्र का मामला होने पर पुलिस ने ट्रक जब्त कर लिया है। वहीं चालक के खिलाफ मामला दर्र्ज किया है।


By - SAGAR TV NEWS
04-Jun-2021

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.