प्रेमी कर रहा था दूसरी लड़की से शादी, बैंड-बाजा-बारात लेकर पहुंची प्रेमिका

 

 

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर से प्रेम प्रसंग का एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. जब प्रेमिका को यह पता चला कि उसके प्रेमी की शादी कहीं और तय हो गई... है तो वो बैंड बाजा और रिश्तेदारों के साथ अपने प्रेमी के घर पहुंच गई. फिर प्रेमिका ने अपने प्रेमी के घर उसके परिजनों के सामने कई घंटों तक हाई वोल्टेज ड्रामा किया। प्रेमी से शादी न होने पर प्रेमिका खुदकुशी करने की धमकी देने लगी. इस घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और लड़की को समझा बुझाकर उसे घर वापस भेजा. इस घटना के बाद पूरे मौहल्ले में हाय तौबा मच गई और मौके पर भीड़ इकट्ठा हो गई. 
प्रेमिका का कहना है कि दो साल से उनका प्रेम चल रहा है। उसके प्रेमी ने शादी का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध भी बनाए. लेकिन सेना में जवान की नौकरी लगने के बाद वो शादी से मुकर गया. वही पुलिस ने इस मामले में आईपीसी धारा 376 में एफआईआर दर्ज कर ली है


By - sagar tv news
04-Jun-2021

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.