डीजे पर डांस को लेकर बारात में बबाल, दूल्हा-दुल्हन को छोड़ भाग खड़े हुए बाराती

 

 

बिहार के गोपालगंज में शादी समारोह के दौरान जमकर बवाल हुआ. डीजे पर डांस के दौरान बारातियों का गांव वालों के साथ झगड़ा हो गया. इस दौरान दूल्हे के भाई और.भतीजे के साथ मारपीट तक कर दी गई. झगड़े में इनके साथ दो अन्य बारातियों के घायल होने की सूचना है, जिन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है इस बवाल के बाद बाराती दूल्हे के साथ दुल्हन छोड़कर भाग गए.गोपालगंज के हजियापुर मोहल्ले से फुलवरिया के जटहां में बारात गई थी. बताया गया है कि यहां डीजे पर डांस के दौरान बरातियों का झगड़ा गांव के कुछ लोगों से हो गया. ये झगड़ा इस कदर बढ़ गया, कि नौबत हाथापाई तक आ गई. दोनों ओर से जमकर लात घूंसे चले
इस झगड़े के बाद जहां शादी की सभी रस्में रुक गईं, तो वहीं दुल्हन की मां शांति बेहद दुखी है. उन्होंने बताया कि झगड़े के बाद सभी बाराती वहां से भाग गए, उसने कहा कि बेटी की शादी में हुए खर्चे की भरपाई अब कौन करेगा लेकिन गांव के मुखिया ने पंचायत रखी .ओर फिर दोनों पक्षों के बीच फैसला कराया,जिसके बाद दुल्हे को दुल्हन साथ ले जाने के लिए राजी कर लिया गया. शादी के अगले दिन दुल्हन को लेकर दूल्हा घर पहुंचा.


By - sagar tv news
07-Jun-2021

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.