MP में सिंधिया, दिग्गजों से मुलाक़ात के क्या बोले सुनिए || STVN INDIA || SAGAR TV 24X7 ||

 

मध्यप्रदेश भाजपा में सियासी उथल-पुथल अब भी जारी है। इस बीच पहले से तय कार्यक्रम के अनुसार बुधवार दोपहर सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया दिल्ली से भोपाल पहुंचे। कार्यकर्ताओं ने उनके राजाभोज एयरपोर्ट पर स्वागत किया। सिंधिया एयरपोर्ट से सीधे अध्यक्ष वीडी शर्मा घर पहुंचे जहां लंच किया, फिर वहां से मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से मिलने सीएम पहुंचे,
यहां एक घंटे तक मुलाकात की। सिंधिया ने कहा- सीएम के साथ कोरोना नियंत्रण और संभावित तीसरी लहर को देखते हुए वैक्सीनेशन और संगठन को मजबूत करने पर भी चर्चा हुई। निगम-मंडल में नियुक्तियों के लेकर कहा कि हमेशा पद के साथ राजनीति को नहीं जोड़ना चाहिए। कांग्रेस के बयानों पर सिंधिया ने कहा कि मुझे बीजेपी और प्रदेश की जनता से मतलब है। कांग्रेस क्या कर रही है, क्या बोल रही है? मैं इस बारे में नहीं सोचता। उन्होंने कहा कि बीजेपी में कोई मतभेद नहीं है। यह अनुशासित पार्टी है। इसी आधार पर चलती रहेगी। केंद्रीय मंत्री बनने के सवाल पर बोले कि मुझे जनसेवा से मतलब है।


By - Sagar Tv News
10-Jun-2021

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.