जमीन के टुकड़े के लिए तीन भाइयों ने अपने भाई को झोंका आग में चली गयी जान

महज एक जमीन के टुकड़े के लिए तीन भाइयों ने अपने ही भाई को ज़िंदा आग के हवाले कर दिया। जिससे उसकी तड़पकर मौत हो गई। दिल दहला देने वाली घटना दमोह जिले के रनेह थाना क्षेत्र के पिपरिया गावं का है। मृतक बबौलाल अठ्या नाम के शख्स के साथ उसकी बुजुर्ग माँ रहती थी और माँ के हिस्से की जमीन को बाबूलाल ही उपयोग करता था। लेकिन ये बात उसके तीनो भाइयों को नागवार गुजर रही थी। उसके भाई माँ के हिस्से की ज़मीन को भी अपने कब्जे में लेना चाहते थे। लेकिन बाबूलाल देने तैयार नहीं था। इस बात से तीनो भाइयों ने पहले उसके साथ जमकर मारपीट की और फिर केरोसीन डालकर उसे ज़िंदा जला दिया। इस घटना के बाद पीड़ित के परिजन उसे लेकर हटा सिविल अस्पताल पहुंचे और फिर उसे इलाज के लिए दमोह के जिला अस्पताल लाया गया। जहाँ उसने दम तोड़ दिया। इस घटना के बाद से इलाके में सनसनी फैली हुई है। वही वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार हो गए है। मामले में दमोह एसपी डी.आर तेनीवार का कहना है की मृतक ने अपने ही भाइयों पर ज़िंदा जलाये जाने का आरोप लगाया है। मामले की जाँच की जा रही है और नियम अनुसार कार्यवाही की जाएगी।


By - SAGAR TV NEWS
14-Jun-2021

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Sagar- 4 हजार करोड़ की बीना-कटनी तीसरी रेल लाइन तैयार, सागर दमोह की बदलेगी तस्वीर | SAGAR TV NEWS |
by sagarttvnews, 25-Apr-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.