कांग्रेस का विज्ञापन चौकीदार चोर हैं पर चुनाव आयोग ने लगाई रोक

             

 

5236

 


लोकसभा चुनाव के बीच चुनाव आयोग चौकीदार चोर है विज्ञापन को खारिज कर दिया है.आयोग ने मध्य प्रदेश में चौकीदार चोर है विज्ञापन हटाने का आदेश दिया है.


भोपालः मध्य प्रदेश के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने कांग्रेस के चौकीदार चोर है  विज्ञापन को निरस्त करते हुए उसके प्रसारण पर रोक के आदेश जारी किए हैं. संयुक्त मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी राजेश कौल ने सभी जिलाधिकारियों को पत्र लिखकर इस बात के आदेश जारी किए.

पत्र में कहा गया है कि लोकसभा चुनाव के लिए भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस द्वारा प्रसारित किए जा रहे विज्ञापन चौकीदार चोर है को राज्य मीडिया प्रमाणन और अनुवीक्षण समिति द्वारा निरस्त किया गया है. लिहाजा इसके प्रसारण पर रोक लगाई जाए.


बता दें कि भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) की ओर से कांग्रेस के चौकीदार चोर है  विज्ञापन को लेकर ऐतराज जताते हुए मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के कार्यालय में अपील की गई थी.


इस शिकायत में कहा गया था कि यह विज्ञापन अपमानजनक, बदनाम करने वाला और आपत्तिजनक है. यह भारत निर्वाचन आयोग द्वारा गठित विशेषज्ञों की मीडिया प्रमाणन एवं अनुवीक्षण समिति से बिना किसी अनुमति के प्रसारित हो रहा है.


बीजेपी की शिकायत और फिर की गई अपील के बाद मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी वी एल कांताराव ने विज्ञापन के प्रसारण पर रोक लगाने के निर्देश दिए.


कांताराव ने अपने आदेश में कहा कि आयोग द्वारा तय मानकों के आधार पर कांग्रेस के खिलाफ तत्काल कार्रवाई करने के निर्देश दिए जाने के साथ नोटिस जारी किया है.आयोग ने कांग्रेस के कहा है कि वह इस विज्ञापन को किसी भी माध्यम से प्रसारित न कराए और इन विज्ञापनों की प्रति कार्यालय में जमा कराएं.


By - sagartvnews
18-Apr-2019

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.