दुनिया के सबसे बड़े परिवार के मुखिया का निधन परिवार में हैं 38 पत्नियां 89 बच्चे और 33 पोते पोतियां

 


 

38 पत्नियां 89 बच्चे और 33 पोते पोतियां, दुनिया के सबसे बड़े परिवार के मुखिया मिजोरम के जियोना चाना का निधन हो गया है वो 76 साल के थे। जिओं घाका जिन्हें ज्यादातर लोग जियोना चाना के नाम से ही जानते थे। रविवार को आइजोल की निजी अस्पताल ट्रिनिटी में उनका निधन हो गया। उन्हें सबसे बड़े फैमिली मैन के नाम से जाना जाता था जिनके परिवार में 38 पत्नियां 89 बच्चे और 33 पोते पोतियां है चाना का जन्म 21 जुलाई 1945 को हुआ था। उन्होंने 17 साल की उम्र में अपनी पहली शादी की उनकी पहली पत्नी उनसे उम्र में 3 साल बड़ी है 

दरअसल चाना बीते 7 जून से बीमार थे वह कुछ खाने पीने में भी असमर्थ थे 11 जून के बाद उन्हें होश नहीं था। चाना को डायबिटीज और हाई ब्लड प्रेशर था। उन्हें बकटावंग से आइजोल के ट्रिनिटी अस्पताल लाया गया जहां उनकी मौत हो गई। चाना का परिवार 4 मंजिला मकान में रहता है जिसका नाम छुआन थार रन है बकटावंग गांव में स्थित इस मकान में 100 कमरे हैं 

वहीं मिजोरम के मुख्यमंत्री जोरमथंगा ने चाना के निधन पर संवेदना प्रकट की और ट्वीट किया।


By - sagar tv news
14-Jun-2021

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.