गलती से हाथी की जगह कमल का बटन दब गया तो उंगली को काट कर अलग कर दिया!

 


बुलंदशहर में एक बीएसपी सपोर्टर ने अपनी उंगली काट दी क्योंकि उससे बीजेपी के लिए वोट पड़ गया था. इस खबर में जानिए पूरा मामला क्या है.

 

52

 


बुलंदशहर- यूपी के बुलंदशहर से एक बेहद हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. एक शख्स ने अपनी खुद की उंगली को गंडासे से काट डाला है. दरअसल वो अपनी पसंदीदा पार्टी को वोट देना चाहता था लेकिन गलती से उससे दूसरी पार्टी को वोट पड़ गया. इस बात से वो इतना गुस्सा हुआ कि उसने अपनी उंगली ही काट डाली.
बुलंदशहर में 18 अप्रैल को लोकसभा चुनाव के लिए वोटिंग थी. बुलंदशहर लोकसभा सीट पर बीजेपी से भोला सिंह, कांग्रेस से बंसी पहाड़िया और बीएसपी (गठबंधन) से योगेश वर्मा चुनावी मैदान में हैं. पवन नाम का लड़का बीएसपी को वोट डालना चाहता था लेकिन उसने गलती से बीजेपी को वोट डाल दिया.


इस बात से उसे बेहद गुस्सा आया और उसने घर पहुंच कर गंडासे से उंगली को ही अलग कर दिया. परिवार के लोग उसे अस्पताल लेकर गए जहां इलाज के बाद उसे छुट्टी दे दी गई. उसके भाई ने बताया कि पवन अपनी गलती के कारण आवेश में था.


पवन ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि जब वो वोटिंग के लिए पहुंचा तो जल्दीबाजी में गलत बटन दबा दिया. इस बात से वो खुद से ही नाराज हो गया. इसके बाद घर पहुंच कर उसने गंडासे से अपनी उंगली को काट कर अलग कर दिया


By - sagartvnews
19-Apr-2019

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.