BJP विधायक का चालान काटना सब इंस्पेक्टर को पड़ा मंहगा कस्बे में हुआ तबादला

उत्तराखंड में कोविड प्रोटोकॉल उल्लंघन करने पर BJP विधायक का चालान काटना आख़िरकार सब इंपेक्टर पर भारी पड़ा ही गया। घटना के करीब 4 दिन बाद सब इंस्पेक्टर नीरज कठैत का ट्रांसफर देहरादून से 40 किलोमीटर दूर छोटे से कस्बे कालसी में कर दिया है। इससे पहले वे मसूरी में तैनात थे। विधायक पर कार्रवाई करने के बाद हुए उनके ट्रांसफर पर सवाल उठाए जा रहे हैं। हलाकि पुलिस अधिकारियों का कहना है की सब इंस्पेक्टर नीरज कठैत को गुरुवार को मसूरी में 3 साल पूरे हो चुके थे। इसलिए उनका ट्रांसफर किया गया है। उनके तबादले का इस घटना से कोई लेना-देना नहीं है।

आपको बता दे सब इंस्पेक्टर नीरज कठैत ने रविवार को रुड़की के भाजपा विधायक प्रदीप बत्रा को मसूरी में रोक लिया था। विधायक अपने परिवार के साथ आए हुए थे। मास्क न पहनने पर नीरज ने उनका चालान काट दिया था। कार्रवाई से नाराज विधायक ने सब इंस्पेक्टर के सामने जुर्माने के पैसे फेंके कर दिए थे। बाद में इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।


By - SAGAR TV NEWS
19-Jun-2021

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar- जया बच्चन ने शादी को बताया आउटडेटेड, तो क्या बोली सागर की लड़कियाँ |SAGAR TV NEWS|
by sagarttvnews, 04-Dec-2025
CM मोहन यादव 12 नवंबर को सिवनी में लाड़ली बहनों के खातों में ट्रांसफर होंगे ₹1500 |SAGAR TV NEWS|
by sagar tv news, 11-Nov-2025
सागर- चोरी हुई नवजात को सुरक्षित सौंपा, भावुक हुए अधिकारी!, सागर पुलिस की संवेदनशीलता का उदाहरण
by sagar tv news, 30-Oct-2025
सागर में BJP नेताओ की गुटबाज़ी जारी, विधायक आपसी राजनीति में उलझे, प्रदेश हाईकमान जल्द लेगा एक्शन
by Shiva Purohit Sagar MP,
सोनम की गिरफ्तारी के बाद 5 तस्वीरें ! सोनम की गिरफ्तारी के बाद सामने आईं ये तस्वीरें ! sagar tv news
by sagar tv news , 10-Jun-2025
शादी के दौरान दूल्हे के साथ बड़ी कहासुनी और फिर दूल्हे ने दुल्हन साथ जाने से किया इनकार
by manishsahu, 15-May-2025
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.