Sagar जिले के Gadakota में गाली गलौच की बात इतनी बड़ी की 6 लोगो ने व्यक्ति जान ही ले ली SAGAR TV NEWS

 

सागर जिले के गढ़ाकोटा थाना क्षेत्र में मामूली बात को लेकर एक व्यक्ति को मौत के घाट उतार दिया। ये घटना रविवार की देर रात रात छुल्ला गांव से सामने आई। जहां खेत कि बखरनी करने के बाद घर लौटते समय मदन कुर्मी की गाली गलौच के विवाद पर जित्तू कुर्मी,महेन्द्र कुर्मी और उसके चार रिश्तेदारों ने मिलकर फावड़े और धारदार हथियार से मारपीट कर दी। जिससे सिर में ज्यादा चोट लग जाने की वजह से उसकी मौत हो गयी। परिजन मदन को मृत हालत में डायल 100 की मदद से गढ़ाकोटा अस्पताल लेकर आये। घटना की जानकारी लगते ही थाना प्रभारी सुमित शर्मा और स्टाफ भी मौके पर पहुंचा। जिन्होंने परिजनों से बात की और मर्ग कायम कर घटना की बारीकी से जांच शुरू कर दी है
ड्यूटी डाक्टर विकास राज ने बताया कि उसे मृत हालत में अस्पताल लाया गया था।
मामले में थाना प्रभारी का कहना है कि मदन खेत से लौट रहा था तभी उसके साथ गाली गलौच के विवाद पर जित्तू महेंद्र के अलावा चार और लोगों ने मारपीट की जिससे उसकी मौत हो गयी। जांच की जा रही है।


By - Ravi Sen
21-Jun-2021

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.