65 साल के दूल्हा ने 60 की दुल्हन से रचाई शादी, नाती-पोते हुए बारात में शामिल || STVN INDIA ||

 

 

उत्तर प्रदेश के अमेठी के खुटहना गांव में रविवार रात जश्न का माहौल था। मौका था 65 साल के मोतीलाल और 60 साल की मोहिनी की शादी का। वैसे तो दोनों 28 साल से लिव-इन-रिलेशनशिप में रहे थे, लेकिन इनका प्यार बुढ़ापे में परवान चढ़ा। शादी में दोनों के नाती-पोते भी शामिल हुए। खुटहना में रविवार को मोतीलाल के घर पर रिश्तेदारों और नातेदारों की भीड़ जुटी थी। ये भीड़ मोतीलाल की शादी में शरीक होने के लिए आई थी, जिसमें उसकी बेटियों से लेकर बहू और नाती-पोते खुशियां मनाते दिखाई दिए। बहू-बेटियां और नाती-पोते सभी मोतीलाल की बारात में बराती बने। गांव में हुई शादी में ढोलक की थाप पर गाने-बजाने भी हुए। अपनी शादी के लिए मोतीलाल ने गांव तक में कार्ड छपवाकर बंटवाए थे। सभी के लिए भोज की भी व्यवस्था की गई थी। रात के समय मोतीलाल और मोहिनी देवी ने 7 फेरे लेकर अपने रिश्ते को धार्मिक मान्यता दी। मोतीलाल बताते हैं कि करीब 28 वर्ष पहले वो मोहिनी देवी को साथ लेकर आए थे, लेकिन उनके साथ शादी इस कारण से नहीं रचाई कि बेटी-बेटों के शादी-ब्याह में समस्या आएगी।


By - SAGAR TV NEWS
21-Jun-2021

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.