दमोह पथरिया में किसी को कुछ पता चल पाता इससे पहले ही इस व्यक्ति ने खुद को खत्म कर लिया

दमोह जिले के पथरिया थाना अंतर्गत एक व्यक्ति ने फांसी के फंदे पर झूलकर आत्महत्या कर ली। ये घटना जेरठ चौकी के असलाना गांव से सामने आई। मृतक का नाम अंगद बताया जा रहा है। जिसने अपने घर से करीब 200 मीटर दूरी पर पेड़ से लटक कर खुदकुशी कर ली। मृतक के भतीजे नरेंद्र सिंह ने बताया कि रात में वह घर पर थे और जब सुबह घर में तलाश करने के बाद कोई जानकारी नहीं मिली। इसके कुछ समय बाद वो फांसी पर झूलते मिले। जिसकी सूचना जेरठ चौकी प्रभारी संजय सिंह को दी गई। मौके पर पुलिस ने पहुंचकर पंचनामा कार्यवाही के बाद शव परीक्षण के लिए पथरिया भेजा। मामले में पथरिया थाना प्रभारी एच आर पांडे ने बताया कि मृतक ने अज्ञात कारणों से आत्महत्या की है। मामले को विवेचना में लिया है। जांच जारी है।


By - SAGAR TV NEWS
23-Jun-2021

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.