पहले माँ चल बसी अब शिक्षक पिता भी मासूम को छोड़कर चले गए || STVN INDIA || SAGAR TV NEWS ||

 

स्कूल के अंदर एक शिक्षक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर मामला सामने आते ही सनसनी फैल गयी। घटना दमोह जिले के पथरिया थाना क्षेत्र से सामने आई है। मृतक का नाम पंकज कुमार राठौर है। जो वर्ग 2 के शिक्षके थे। जानकारी के मुताबिक पथरिया वार्ड क्रमांक 11 निवासी पंकज राठौर ने स्कूल के कक्ष क्रमांक 3 में फांसी से लटककर आत्महत्या कर ली।
प्राचार्य एम एल भारद्वाज ने बताया कि एक शिक्षक जब स्कूल पहुंचे तो देखा कि पंकज की मोटरसाइकिल स्कूल के अंदर रखी हुई थी। और कमरे का दरवाजा खुला हुआ था जब उन्होंने जाकर देखा तो उनके होश उड़ गए। क्योंकि शिक्षक फंदे पर झूल रहा था। आनन फानन में प्राचार्य को इस बात की सूचना दी गयी। जिन्होंने पुलिस को जानकारी दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पंचनामा तैयार कर शव परीक्षण के लिए भेजा और मामले को जांच में लिया। इसको लेकर थाना प्रभारी एच आर पाण्डेय ने बताया कि प्रथम दृष्टया यह फांसी लगाकर आत्महत्या करने का मामला लगता है जांच जारी है जिसके बाद ही कुछ कहा जा सकता है।
जानकारी के मुताबिक मृतक का 4 साल का बेटा है और पत्नी का कुछ समय पहले ही कोरोना के चलते निधन हुआ है।


By - Aftab Khan Damoh (M.P)
25-Jun-2021

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.