MP के Tikamgrah में CMO के साथ दुर्व्यवहार, जूता मारते वीडियो वायरल || STVN INDIA || SAGAR TV NEWS |

 

टीकमगढ़ जिले के देहात थाना क्षेत्र के नगर परिषद कारी में 2 दिन पहले एक युवक ने नगर परिषद पहुंचकर सीएमओ से पीएम आवास योजना की राशि खाते में डलवाने को लेकर विवाद किया था। इस दौरान सीएमओ के साथ गाली गलौज और मारपीट की गई थी। जिसको लेकर सीएमओ ने शिकायत दर्ज कराई थी। मामला दर्ज हुआ तो बौखलाए चाचा ने दूसरे दिन सीएमओ के घर पहुंचकर मारपीट कर दी।मारपीट करते हुए वीडियो वायरल हुआ है। पुलिस ने आरोपी चाचा को गिरफ्तार कर जेल भेजा। वहीं भतीजा अभी फरार बना हुआ है। दरअलस नगर परिषद कारी में सौरभ पंडित का नाम आवास योजना की सूची में आया था।

जिस पर पीएम आवास की राशि खाते में डालने के लिए नगर परिषद कार्यालय पहुंचकर सीएमओ से बोला, लेकिन सीएम राजेंद्र कुमार खरे का कहना था अभी अनमैरिड होने पर आप योजना का लाभ नहीं ले सकते हैं। तुम्हारी उम्र 20-22 साल है। जिससे योजना का लाभ नहीं मिल सकता।

जिस पर सौरभ राशि डालने के लिए दबाव बनाने लगा। इस दौरान विवाद बढ़ गया और सौरभ ने वहां रखे दस्तावेज फाड़ दिए। सीएमओ खरे के साथ गाली-गलौज के साथ मारपीट पर उतारी हो गया। विवाद करके सौरभ वहां से चला गया। जहां पुलिस ने सीएमओ की शिकायत पर आरोपी सौरभ पंडित पर मामला दर्ज किया था।

भतीजे पर मामला दर्ज हुआ तो चाचा मनोज पंडित सीएमओ राजेंद्र कुमार खरे के घर पहुंच गए। जहां गाली गलौज करते हुए सीएमओ को बाहर बुलाकर मारपीट कर दी। इस दौरान वहां मौजूद लोगों ने बीच बचाव किया। यह पूरा घटनाक्रम सीसीटीवी फुटेज में कैद हो गया। घटना के बाद फिर सीएमओ ने देहात थाने में चाचा मनोज पंडित की शिकायत की। जिस पर पुलिस ने मनोज को गिरफ्तार कर लिया।


By - Sudhir Mawai (Tikamgarh M.P)
26-Jun-2021

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar- 4 हजार करोड़ की बीना-कटनी तीसरी रेल लाइन तैयार, सागर दमोह की बदलेगी तस्वीर | SAGAR TV NEWS |
by sagarttvnews, 25-Apr-2026
सागर- बीना विधायक, दल-बदल केस में हाईकोर्ट का बड़ा संकेत, पहले स्पीकर तय करेंगे किस्मत SAGAR TV NEWS
by sagarttvnews, 21-Apr-2026
MP में सरकारी बसों की वापसी से मची हलचल,निजी ऑपरेटरों की मनमानी पर ब्रेक? यात्रियों में खुशी की लहर
by sagar tv news , 27-Feb-2026
आखिर कब ख़त्म होगा बिच्छू,007 और 56 गैंग का आतंक, शहर में कानून व्यवस्था पर सवाल पुलिस कार्रवाई बेअसर
by sagar tv news, 20-Jan-2026
Sagar- जया बच्चन ने शादी को बताया आउटडेटेड, तो क्या बोली सागर की लड़कियाँ |SAGAR TV NEWS|
by sagarttvnews, 04-Dec-2025
CM मोहन यादव 12 नवंबर को सिवनी में लाड़ली बहनों के खातों में ट्रांसफर होंगे ₹1500 |SAGAR TV NEWS|
by sagar tv news, 11-Nov-2025
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.