प्रेमी जोड़े ने दुनिया को अलविदा कहा, 6 दिन पहले हुई थी युवक की शादी | STVN INDIA || SAGAR TV NEWS |

 

एक युवक की मनचाही लड़की से शादी नहीं हुई तो उसने शादी के 6 दिन के बाद ही अपनी प्रेमिका के साथ मौत को गले लगा लिया घटना दमोह जिले के नोहटा थाना क्षेत्र की है, जहां एक प्रेमी युगल ने चलती ट्रेन के सामने कूदकर अपनी जान दे दी। बताया जा रहा है कि 21 जून को ही मृतक युवक का विवाह हुआ था लेकिन वह इससे खुश नहीं था और फिर प्रेमिका के साथ भागकर यह खतरनाक कदम उठा लिया, इस घटना के बाद क्षेत्र में सनसनी फ़ैल गई सूचना मिलने पर पुलिस भी घटना स्थल पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई है।
दरअसल रविवार सुबह बनवार-दमोह-बीना रेल सेक्शन के घटेरा और गोलापट्टी रेलवे स्टेशन के बीच मे एक युवक-युवती के शव पड़े होने की सूचना मिली थी। जिसके बाद नोहटा थाना प्रभारी विकास सिंह चौहान घटनास्थल पर पहुंचे थे, शवों की शिनाख्त युवक पुष्पेन्द्र बंसल उम्र 22 वर्ष निवासी थाना तेजगढ़ और युवती सोनिया बंसल उम्र 19 वर्ष निवासी गडरयाउ थाना सिटी कोतवाली के रूप में की गई थी। ये दूर के रिश्ते में भाई बहिन लगते थे।


By - Sagar Tv News
28-Jun-2021

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.