POLICE चौकी के बाजू वाली दुकान में सेंध लगा गए चोर CCTV में हुए कैद

 

चोरों के भी क्या कहने जिनके हौसले इतने बुलंद हैं। कि छतरपुर में पुलिस चौकी के बगल से खुली बेकरी दुकान में धाबा बोलते हुए चोरी की घटना को अंजाम दिया। ये घटना बाहर और अंदर लगे सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हो गयी हैं। जिसमें साफ देखा जा सकता है कि नीले रंग का पैंट और शर्ट पहने हुए तीन युवक अपने चेहरे पर कपड़े को ढंककर किस तरीके से चोरी की घटना को अंजाम दे रहे हैं। उन्हें पता था कि उनकी सारी करतूतें दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो रही है इसलिए उन्होंने अपने चेहरे को कपड़े से ढका हुआ था। जिसके कारण उनका चेहरा ठीक तरीके से दिखाई नहीं दिया लेकिन पुलिस भी सीसीटीवी फुटेज के आधार पर दोनों युवकों का पता लगाने में जुटी हुई है। और पुलिस ने दावा किया है जल्द ही आरोपी उनकी गिरफ्त में होंगे।
दुकानदार आलोक कुमार पंजवनी का कहना है कि हमारी दुकान से करीब आठ-दस हजार रुपये नगद और 10 से 20 हजार रुपए का सामान चोरी गया है। बहरहाल शहर की सिविल लाइन थाना पुलिस ने दुकान संचालक का शिकायती आवेदन लेकर चोरी की घटना को अंजाम देने वाले युवकों का पता लगाने में जुट गई है। चोरों के पकड़े जाने के बाद ही साफ होगा कि कितने की चोरी हुई है। घटना शुक्रवार रात की बताई जा रही है। लेकिन रविवार को फुटेज सामने आने के बाद इसकी शिकायत की गई।


By - sagar tv news
28-Jun-2021

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.