सलमान खान की फिल्म भारत का ट्रेलर हुआ रिलीज,जबरदस्त है सलमान खान का लुक

 

5236

 

सलमान खान की मचअवेटेड फिल्म भारत का ट्रेलर रिलीज हो गया है. फिल्म में कटरीना कैफ, दिशा पाटनी, तब्बू, सुनील ग्रोवर लीड रोल में हैं. भारत फिल्म को सिनेमाघरों में 5 जून को रिलीज किया जाएगा. अली अब्बास जफर के डायरेक्शन में बनी ये फिल्म कोरियन मूवी ओड टू माई फादर का हिंदी रीमेक है. फिल्म के टीजर और लुक पोस्टर्स पहले से चर्चा में हैं.

 

3 मिनट 11 सेकंड के ट्रेलर की शुरुआत देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू के डायलॉग से होती है. ट्रेलर पावर पैक्ड और एगेजिंग है. पूरे ट्रेलर में सलमान ही छाए हुए हैं. ट्रेलर में सलमान खान के अलावा कटरीना कैफ, दिशा पाटनी, सुनील ग्रोवर और जैकी श्रॉफ की झलक देखने को मिलती है. सलमान खान और कटरीना कैफ की रोमांटिक केमिस्ट्री दिखाई गई है.

 

फिल्म में सलमान खान भारत का रोल अदा कर रहे हैं. जिसकी पूरी जिंदगी रंगीन रही है. मूवी में भारत की जिंदगी के 71 साल के सफर को दिखाया जाएगा. ट्रेलर में सलमान खान और कटरीना कैफ के बीच फिल्माए गए संवाद दमदार हैं. कटरीना कैफ का लुक इंप्रेसिव है. ट्रेलर में कटरीना-सुनील ग्रोवर और दिशा पाटनी को अच्छा स्पेस मिला है. बैकग्राउंड म्यूजिक दमदार है. ट्रेलर में सलमान खान के कई लुक्स देखने को मिलते हैं. भारत में दर्शकों के लिए एंटरटेनमेंट के हर डोज का इंतजाम किया गया है. सलमान खान की मसाला फिल्म में एक्शन, रोमांस, रोमांच, देशप्रेम, कॉमेडी का फ्लेवर मौजूद है.

 

अब ईद के मौके पर भारत के देशप्रेम की ये कहानी फैंस को सौगात देने वाली है. सोशल मीडिया पर सलमान खान लवर्स मूवी को ब्लॉकबस्टर हिट बता रहे हैं.

 


By - sagartvnews
22-Apr-2019

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.